{"_id":"68d6e5ff022e06c8960dedec","slug":"police-will-take-mannu-remand-na-news-c-7-1-gkp1057-1084559-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मन्नू को रिमांड पर लेगी पुलिस, कोर्ट में देगी आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मन्नू को रिमांड पर लेगी पुलिस, कोर्ट में देगी आवेदन
Sat, 27 Sep 2025 09:04 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sat, 27 Sep 2025 09:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र में पशु तस्करों ने तस्करी का विरोध करने पर दीपक गुप्ता की हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद पिपराइच और कुशीनगर की रामकोला पुलिस ने संयुक्त रूप से घेराबंदी कर एक पशु तस्कर को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया, जबकि मन्नू मौके से भागने में सफल हो गया।
पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन एसटीएफ व पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते मन्नू गोपालगंज कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस पूूछताछ के लिए मन्नू को रिमांड पर लेगी, इसके लिए विवेचक ने गोपालगंज के गोपालपुर थाने से संपर्क साधा है।
गोपालगंज के गोपालपुर थाना क्षेत्र के तकिया टोला निवासी मन्नू का पशु तस्करी में बड़ा नाम है। पुलिस चाह कर भी उसे नहीं दबोच पाती है। कई बार पुलिस मुठभेड़ के दौरान वह भागने में सफल हो गया है। गोरखपुर की घटना के बाद पशु तस्करी में शामिल खाकी व पशु तस्करों पर सख्ती बढ़ने के बाद मन्नू की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ की टीम गोपालगंज पुलिस की मदद से गोपालगंज में डेरा डाल दिया। खुद को घिरता देख मन्नू पुलिस को चकमा देकर एक सप्ताह पूर्व कोर्ट में हाजिर हो गया। इसके बाद पुलिस मन्नू के गांव से करीब 10 पिकअप को कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार यह पिकअप पशु तस्करी में इस्तेमाल होते थे।
विज्ञापन
इसके अलावा कई पशु तस्करों का नाम सामने आया, जिसका घर तकिया गांव में है जो मन्नू के नेटवर्क से जुड़कर काम करते हैं। उनकी एसटीएफ की ओर से कुंडली तैयार कर ली गई है। इस गांव में कई ऐसे तस्करों का घर मिला है जो मुरादाबाद, संभल के रहने वाले हैं।
पूरब से पश्चिम तक फैले पशु तस्करी के नेटवर्क को यह गैंग आसानी से अंजाम देकर पुलिस की नजरों से बचता रहा, एसटीएफ की सख्ती के बाद पशु तस्करों पर नकेल कसने लगा है। रामकोला थानाध्यक्ष राजप्रकाश सिंह ने बताया कि विवेचना में मन्नू का बयान दर्ज करना पड़ेगा। उसको रिमांड पर लेने के लिए विवेचक ने गोपालगंज के गोपालपुर पुलिस से संपर्क किया है। विधिक जानकारी लेने के बाद कोर्ट में रिमांड के लिए प्रार्थना पत्र देने की तैयारी चल रही है।