{"_id":"65f6ebe5853caf87da02042a","slug":"police-took-the-shooter-on-remand-and-recovered-the-pistol-grnoida-news-c-23-1-noi1091-28138-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: शूटर को रिमांड पर लेकर पुलिस ने किया तमंचा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: शूटर को रिमांड पर लेकर पुलिस ने किया तमंचा बरामद
विज्ञापन
शूटर को रिमांड पर लेकर पुलिस ने किया तमंचा बरामद
मुख्य आरोपी ने भाड़े के शूटर लेकर कराई थी सुखपाल की हत्या
संवाद न्यूज़ एजेंसी
दादरी। घोड़ी बछेड़ा गांव के पास 11 फरवरी को प्रॉपर्टी डीलर सुखपाल की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी को अभी तक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालांकि, पुलिस ने एक आरोपी शूटर को रिमांड पर लेकर हत्या में प्रयुक्त तमंचा रामगढ़ गांव के जंगल से बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
दरअसल, 11 जनवरी को कासना गांव निवासी प्रॉपर्टी डीलर की घोड़ी-बछेड़ा गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद परिजन विकल की ओर से सरजीत, इंद्रजीत, उदयराम, महेंद्र बाली, राजेंद्र, सोरन और बंटी को नामजद कराया गया था, लेकिन जांच हुई तो इन सभी को निर्दोष पाया गया। जांच में पता चला कि सुनपुरा निवासी रतन और उसके बेटे निशु उर्फ करन ने साजिश रचते हुए शूटर शादाब उर्फ सद्दाम और साजिद से सुखपाल की हत्या कराई थी। इस मामले में पुलिस ने रतन और साजिद को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि शादाब उर्फ सद्दाम ने अदालत के समक्ष सरेंडर कर दिया था। शनिवार को पुलिस ने रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो उसकी निशानदेही पर रामगढ़ गांव के जंगल से तमंचा बरामद किया है। हालांकि, मुख्य आरोपी निशु उर्फ करण अभी भी फरार है।