फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Police school:- Do not be afraid of police, try to take all possible help

पुलिस की पाठशाला:- पुलिस से डरें नहीं, हर संभव मदद लेने की कोशिश करें

Tue, 16 May 2023 11:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Police school:- Do not be afraid of police, try to take all possible help
- सेक्टर-25 के सनराइज विले स्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से पुलिस की पाठशाला का हुआ आयोजन
विज्ञापन


- एडीसीपी प्रीति यादव ने छात्र छात्राओं को दिए टिप्स


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। पुलिस से डरे नहीं बल्कि हर संभव मदद लेने की कोशिश करें। चूंकि केस के सिलसिले में अपराधियों के सामने थोड़ा कड़ा दिखना पड़ता है, लेकिन सामान्य नागरिकों के लिए पुलिस मित्र के समान है। आप कभी भी पुलिस की हेल्पलाइन पर फोन कर परेशानियों से निजात पा सकते हैं। यह बातें एडीसीपी (महिला सुरक्षा) प्रीति यादव ने अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से आयोजित पुलिस की पाठशाला में कही।
सेक्टर-25 के सनराइज विले स्कूल में मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया था। इसमें करीब 170 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। एडीसीपी प्रीति यादव ने छात्र-छात्राओं से कहा कि कभी भी कोई ऐसी समस्या हो, जिसमें पुलिस आपकी मदद कर सकती है तो आप 112 नंबर डायल कर सकते हैं। इसके दायरे में फायर इमरजेंसी और मेडिकल इमरजेंसी को भी लाया गया है। आपके नंबर डायल करने के 5 से 10 मिनट के भीतर पुलिस आपकी मदद के लिए आ जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने पुलिस रिस्पांस व्हीकल (पीआरवी) के बारे में जानकारी देते हुए इसके सीमा रेखा समेत दूसरी अन्य जानकारियां दीं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 और चाइल्ड हेल्पालाइन नंबर 1098 के बारे में भी जानकारी दी। छात्राओं को जागरूक करते हुए सशक्त बनने को कहा। कहा कि अगर कोई आपको परेशान कर रहा है या बिना आपकी मर्जी के कोई ऐसा संदेश मोबाइल आदि पर भेज रहा है जो कि गलत है तो आप इसकी शिकायत कर सकती हैं। उन्होंने छात्रों से भी कहा कि उनकी ओर से किसी को मजाक में भेजा गया कोई संदेश भी आफत बन सकता है अगर इसकी शिकायत पुलिस थाने में हो जाती है तो उनका कैरियर दांव पर लग सकता है। लिहाजा उनको सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्ट करने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसीपी ने छात्र-छात्राओं को बिना ड्राइविंग लाइसेंस के दोपहिया वाहन नहीं चलाने को कहा। कहा कि 18 वर्ष के बाद अगर ड्राइविंग लाइसेंस बन भी जाता है तो दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें। उन्होंने स्कूल प्रबंधन से कहा कि वह बच्चों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दें। मोबाइल फोन रखने वाले छात्रों को आगाह किया कि किसी प्रकार के लिंक को क्लिक न करें। किसी को ओटीपी शेयर न करें। एटीएम के इस्तेमाल में बेहद सावधानी रखें। अगर डेबिट या क्रेडिट कार्ड का उपयोग कर रहें हों तो पासवर्ड शेयर न करें। इस मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल प्रवीण कुमार और पूरा टीचिंग स्टाफ भी उपस्थित रहा।
-------------------------

अमर उजाला का यह अभियान काफी बेहतर रहा। काफी कुछ सीखने को मिला।
विशेष चौधरी, छात्र

पुलिस के दिए टिप्स का ख्याल रखा जाएगा। इससे काफी फायदा होगा।
विशेष त्यागी, छात्र

वूमेन हेल्पलाइन काफी मददगार साबित हो सकती है। परेशानी पर इसका उपयोग किया जा सकता है।
विदिशा, छात्रा

डेबिट और क्रेडिट कार्ड की जानकारी काफी अच्छी लगी। इसका आगे ध्यान रखा जाएगा।
अदीति, छात्रा

ट्रैफिक नियमों को मानना चाहिए। इससे नुकसान नहीं होता है बल्कि फायदे ही फायदे हैं।
डॉली कुमारी, छात्रा

किसी को भी ओटीपी शेयर करने से बचना चाहिए। यह जानकारी काफी फायदेमंद लगी।
नीतू, छात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed