फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Police recovered stolen newborn from Noida ESIC hospital

मां की खुशी का ठिकाना नहीं: ESIC अस्पताल से अगवा नवजात को पुलिस ने ढूंढ निकाला, महिला गिरफ्तार

Fri, 02 Jun 2023 02:25 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 02 Jun 2023 02:25 PM IST
सार

एक महिला बच्चा नहीं होने पर नवजात शिशु को नोएडा के ईएसआई अस्पताल से उठा ले गई थी। जिसके बाद पुलिस ने बच्चे को सकुशल ढूंढ निकाला। नवजात के वापस मिलते ही परिवार खुशी से रो पड़ा। पुलिस का आभार भी जताया।

विज्ञापन
Police recovered stolen newborn from Noida ESIC hospital
अगवा बच्चे को नोएडा पुलिस ने ढूंढ निकाला। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नोएडा की सेक्टर 24 कोतवाली पुलिस ने एक बच्चे को उसकी मां से मिलवा ही दिया। ईएसआईसी अस्पताल से अगवा हुए नवजात को पुलिस ने सकुशल ढूंढ निकाला। साथ ही बच्चा चोर महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है। शादी के ढाई साल बाद बच्चा नहीं होने और ससुराल से प्रताड़ना झेल रही महिला नवजात को ईएसआईसी अस्पताल से चुरा कर ले गई थी। उसने अपनी सास को बेटा होने की जानकारी दी थी। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस की टीम ने महिला को गिरफ्तार कर नवजात को उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया। 

विज्ञापन

ससुराल की ओर से परेशान थी महिला
जानकारी के लिए बता दें कि गिरफ्तार महिला की पहचान भोजपुर बिहार निवासी रानी के रूप में है। वह नोएडा में भंगेल में किराए पर रहती थी। पुलिस के मुताबिक, करीब ढाई साल पहले रानी की शादी हुई थी। दो बार मिसकैरेज होने से बच्चा नहीं हुआ तो ससुराल वाले परेशान करने लगे। ससुराल पक्ष के लोग बच्चा नहीं होने पर बेटे की दूसरी शादी कराने की बात कहने लगे थे। इस बार उसका तीसरी बार भी मिसकैरेज हो गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ससुराल वालों को दी बच्चा होने की खबर
लेकिन उसने सुसराल वालों को बताया कि उसका बच्चा ईएसआईसी अस्पताल में आईसीयू में रखा है। इसी दौरान रानी 25 मई को नवजात बच्चे को ईएसआई अस्पताल से लेकर भाग गई। वह ऑटो पकड़कर सीधे सलारपुर के रास्ते भंगेल चली गई। जहां ससुराल के लोगों को बच्चा होने की जानकारी दी।

विज्ञापन

बच्चा चोर महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार
इधर मामले की जांच में जुटी पुलिस की टीम ने बुधवार रात को उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नवजात का डॉक्टरी परीक्षण कराया है। बृहस्पतिवर को बच्चे को पाकर गाजियाबाद के खोड़ा निवासी उसकी मां और परिजन खुशी से रो पड़े। परिजनों ने पुलिस का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed