फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   police recovered brother of five sisters who kidnapped Sisters wept after police commissioner noida

Noida: पांच बहनों के मासूम भाई को पुलिस ने सकुशल छुड़ाया, पुलिस कमिश्नर से लिपटकर रोयी बहनें

Tue, 04 Oct 2022 02:10 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 04 Oct 2022 02:10 PM IST
सार

नोएडा पुलिस ने अपहृत 11 साल के बच्चे को सकुशल छुड़ा लिया है। इस दौरान पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में एक बदमाश ढेर हो गया। जबकि दो बदमाश पकड़ लिए। एक फरार हो गया है। वहीं, पांच बहनों के इकलौते भाई को सकुशल छुड़ाने के बाद उसकी बहनें पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह से लिपटकर खूब रोईं। 

विज्ञापन
police recovered brother of five sisters who kidnapped Sisters wept after police commissioner noida
पुलिस कमिश्नर से लिपटकर रोयी बहनें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के लुकसर गांव निवासी किराना व्यापारी मेघ सिंह के मासूम बेटे और पांच बहनों के मासूम भाई हर्ष (11) का रविवार को चार बदमाशों ने अपहरण कर 30 लाख की फिरौती मांगी। पुलिस ने सोमवार सुबह मेघ सिंह के साथ मिलकर बदमाशों को फिरौती देकर कक्षा तीन के छात्र हर्ष को सकुशल बरामद किया। इसी दौरान पुलिस की मुठभेड़ में बदायूं निवासी रिषभ पैर में गोली लगने से घायल हुआ और विशाल मौर्य को गिरफ्तार किया गया। सोमवार शाम बीटा-2 थाना क्षेत्र में फरार दो बदमाशों से फिर से पुलिस की मुठभेड़ हुई। इसमें बदायूं निवासी शिवम यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने वारदात में प्रयोग की गई बाइक व वसूली गई 29 लाख की फिरौती की रकम बरामद की। ईकोटेक-1 थाना क्षेत्र के लुकसर गांव निवासी मेघ सिंह की पांच बड़ी बेटियां और सबसे छोटा बेटा हर्ष है। मेघ सिंह रविवार को गांव में ही घर से कुछ दूरी पर स्थित अपनी किराना की दुकान पर थे। दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे उनके मकान के सामने पूर्व में किराये पर रहकर मजदूरी करने वाला शिवम यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके बेटे हर्ष को बाइक पर अगवा कर ले गया। 
विज्ञापन


हर्ष उस दौरान घर के पास खेल रहा था। इसके बाद शिवम यादव और उसके साथियों ने मेघ सिंह को कई कॉल की लेकिन मेघ सिंह दुकान में काम पर व्यस्त होने के कारण कॉल रिसीव नहीं कर पाया। शाम साढ़े तीन बजे के लगभग मेघ सिंह ने कॉल रिसीव की। तब बदमाशों ने मेघ सिंह से कहा कि उन्होंने उनके बेटे का अपहरण कर लिया है, जल्दी से जल्दी 30 लाख का बंदोबस्त कर लो अन्यथा हर्ष को मार दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मेघ सिंह व परिजन ने हर्ष की तलाश शुरू की और 112 पर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही ग्रेटर नोएडा जोन, सेंट्रल जोन और सर्विलांस, स्वाट, ईकोटेक-1 थाना प्रभारी सरिता मलिक, बीटा-2 थाना प्रभारी अनिल राजपूत, जेवर थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह आदि टीमें अलर्ट होकर बच्चे व अपहरणकर्ताओं की तलाश में शुरू हो गईं।

बच्चे को बरामद करते ही की घेराबंदी

अपहरणकर्ताओं ने फिरौती लेने के लिए ईकोटेक-1 थाना क्षेत्र में लुकसर जेल के पास एकांत स्थान पर बुलाया। पुलिस ने योजनाबद्घ तरीके से मेघ सिंह को रुपये लेकर भेजा और पुलिस टीम ने इस स्थानों को चारों ओर से घेर लिया। मेघ सिंह ने फिरौती देकर बच्चे को सकुशल अपने साथ लेकर बदमाशों से कुछ दूर पहुंचा तभी पुलिस टीम बदमाशों को घेर लिया। 

बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में रिषभ के गोली लगी और वह गिर पड़ा। पुलिस ने रिषभ और विशाल मौर्य को मौके से गिरफ़्तार किया। जबकि शिवम यादव और विशाल फिरौती की रकम का बैग लेकर भाग गए।

फिरौती की रकम लेकर घूम रहे बदमाशों से हुई मुठभेड़
डीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन अभिषेक वर्मा ने बताया कि सोमवार शाम बीटा-2 थाना क्षेत्र के चूहड़पुर अंडर पास के पास बाइक सवार फिरौती की रकम घूम रहे दो बदमाशों को पुलिस ने घेरा तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के सीने में दो गोली लगने से शिवम यादव घायल हो गया। उसे अस्पताल भेजा गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ऑपरेशन में शामिल पुलिस टीम को 25 हजार इनाम दिया जाएगा।

पुलिस कमिश्नर से लिपटकर रोईं बहनें
पुलिस ने नोएडा में पांच बहनों के इकलौते भाई को सकुशल उसके परिवार के पास भेज दिया है। जितने समय बच्चा अपहरणकर्ताओं के पास रहा पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था। बच्चे को छुड़ाने के बाद सोमवार देर शाम को पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह टीम के संग लुक्सर गांव में बच्चे के घर पहुंचे। इस दौरान बच्चे की बहनें पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह से लिपटकर खूब रोईं। आलोक सिंह ने बच्चियों को दुलारा और परिवार को संभाला। बच्चे की मां ने भी पुलिस कमिश्नर ने पैर छूने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने पैर छूने से रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed