फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Police preparing to prosecute the case like an adult

Noida News: बालिग की तरह केस चलाने की तैयारी में पुलिस

Thu, 23 Nov 2023 08:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 08:46 PM IST
विज्ञापन
Police preparing to prosecute the case like an adult
वेलकम में नाबालिग की हत्या का मामला : जेजे बोर्ड में आवेदन देकर पुलिस करेगी अपील
विज्ञापन

मार्च 2022 में लूट के दौरान चाकू से कर दी थी युवक की हत्या
छह माह बाद ही बाल सुधार गृह से आरोपी आ गया था बाहर
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। वेलकम में मंगलवार रात यूसुफ (17) हत्याकांड में उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस नाबालिग आरोपी पर बालिग की तरह मुकदमा चलाने का प्रयास करेगी। आरोपी की उम्र 16 साल 11 महीने है। मार्च 2022 में आरोपी ने 26 साल के भरत की लूटपाट के दौरान बेरहमी से हत्या कर दी थी। इसके बाद जेजे बोर्ड ने उसे बाल सुधार गृह भेज दिया था, लेकिन छह माह बाद ही जेजे बोर्ड ने नाबालिग आरोपी की रिहाई के आदेश जारी कर दिए। बाल सुधार गृह से आने के बाद उसने दोबारा आपराधिक गतिविधि शुरू कर दी। इसके बाद लूटपाट के मामले में आरोपी को फिर से बाल सुधार गृह भेजा गया। पिछले माह ही वह बाहर आया था।

फिलहाल, नाबालिग आरोपी के खिलाफ झपटमारी के दो, लूटपाट का एक और हत्या का एक मामला दर्ज है। यूसुफ की हत्या के बाद अब इसके खिलाफ पांच मामले दर्ज हो गए हैं। सूत्रों का दावा है कि कितने ही ऐसे अपराध हैं जो पुलिस में रिपोर्ट नहीं हुए। आरोपी इलाके में बहुत दबंग किस्म का है। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि नाबालिग के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए जेजे बोर्ड में आवेदन डालकर अनुमति लेने का प्रयास किया जा रहा है कि उसके खिलाफ बालिग की तरह सेशन कोर्ट में मुकदमा दर्ज किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed