फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Police preparing to conduct hearing test of the accused

Noida News: कंझावला कांड आरोपियों का हियरिंग टेस्ट कराने की तैयारी कर रही पुलिस

Mon, 09 Jan 2023 08:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 08:54 PM IST
विज्ञापन
Police preparing to conduct hearing test of the accused
आरोपियों ने बताया था कि कार में अंजलि के फंसने के बाद आवाज सुनाई नहीं दी थी
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस अंजलि मामले के आरोपियों का हियरिंग टेस्ट कराने की तैयारी कर रही है। घटना के दौरान आरोपियों ने बताया था कि कार में अंजलि के फंसने के बाद उन लोगों को इसकी आवाज सुनाई नहीं दी थी। इसे देखते हुए पुलिस घटना के समय कार में मौजूद चार आरोपियाें का हियरिंग टेस्ट करवाने की तैयारी कर रही है, ताकि अदालत में इसकी रिपोर्ट पेश कर यह साबित किया जा सके कि इन लोगोंं ने जान बूझकर अंजलि को 13 किलोमीटर तक घसीटा था।
पुलिस ने इस मामले में अब तक बीस लोगों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस साजिश के दृष्टिकोण से भी मामले की जांच कर रही है। साथ ही कार मालिक आशुतोष के खिलाफ भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी हादसा होने के बाद आगे जाकर उतरे थे, जहां उन्हाेंने कार के नीचे देखा था कि कोई फंसा हुआ है। पुलिस ने उस रास्ते पर लगे छह सीसीटीवी कैमरों की फुटेज ली है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर टाइम लाइन बनाई है। पुलिस को इस मामले का एक और गवाह मिला है। गवाह और आरोपियों को आमने सामने बिठाकर भी पूछताछ की गई है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी में दिख रहे लोगों के फेस रिकॉगनेशन के जरिये उनकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन





हत्या की धारा जोड़ने की मांग को लेकर पीड़ित परिवार थाने के सामने धरना पर बैठा
अंजलि का परिवार सोमवार को इलाके में विरोध मार्च निकाला। वह मार्च करते हुए सुल्तानपुरी थाने पहुंचे। परिवार वालों ने पुलिस से इस मामले में धारा 302 को जोड़ने की मांग की। इसके बाद काफी लोग थाने के सामने बीच सड़क पर बैठ गए।

राजीव कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed