द नोएडा स्टोरी: दूसरे धर्म की किताब पढ़ रहे थे कुछ लोग, पुलिस के सामने हंगामा; धर्म परिवर्तन से जुड़ा था मामला
हंगामा कर रहे लोग धार्मिक ग्रंथ पढ़वा कर गुमराह करने का आरोप लगा रहे थे। मौके पर पहुंची सेक्टर-39 पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेक्टर-45 स्थित सदरपुर गांव के वाल्मीकि मोहल्ले में रविवार देर रात धर्म परिवर्तन कराने की अफवाह को बाद काफी देर तक हंगामा हुआ। हंगामा कर रहे लोग धार्मिक ग्रंथ पढ़वा कर गुमराह करने का आरोप लगा रहे थे। मौके पर पहुंची सेक्टर-39 पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पहुंचे एसीपी रजनीश वर्मा ने लोगों से सख्ती से पूछताछ की। एसीपी ने बताया कि मामला किसी भी प्रकार से धर्म परिवर्तन का नहीं था। लोगों को गलत सूचना दी गई थी। इससे आसपास के निवासी नाराजगी जताते हुए हंगामा करने लगे थे।
दूसरे धर्म की किताब पढ़ रहे थे कुछ लोग
पुलिस के मुताबिक रविवार रात को वाल्मीकि समाज के लोग दूसरे धर्म की किताबें पढ़ रहे थे। इससे गलतफहमी हुई है। इस मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें एक महिला लोगों को बता रही है कि वह दूसरे धर्म में विश्वास करती है। उस धर्म की पुस्तकें पढ़ने से उनके मन को शांति मिलती है। हालांकि उसने अपना धर्म परिवर्तन नहीं किया है।
संतों पर आपत्तिजनक वीडियो अपलोड करने पर केस दर्ज
एक अन्य मामले में इसी गांव के सैलून संचालक पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक सेक्टर-45 में सैलून चलाने वाला अहसान सलमानी ने सोशल मीडिया पर संतों के बारे में आपत्तिजनक वीडियो अपलोड किया था। आरोपी ने संतों और द केरला स्टोरी पर आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर लागातार अपलोड कर रहा था। इससे लोगों में रोष व्याप्त था। डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि जांच में लोगों द्वारा बताई गई बातें सत्य पाई गईं हैं। घटना के बाद से आरोपी सैलून संचालक फरार है। मामले की जांच जारी है।