फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Police launched awareness campaign for women safety

Noida News: महिला सुरक्षा के लिए पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

Thu, 28 Aug 2025 10:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 10:06 PM IST
विज्ञापन
Police launched awareness campaign for women safety
नोएडा। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कमिश्नरेट में अलग अलग स्थानों पर महिला सुरक्षा व उनके अधिकारों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। टीम ने स्कूल, कॉलेज, गांव, सोसायटियों, लेबर कॉलोनियों, बाजारों में जाकर महिलाओं एवं बच्चियों को एकत्र करते हुए उनसे वार्ता की। सभी को महिला सशक्तिकरण अभियान, उनके प्रति होने वाले अपराधों के संबंध में जानकारी दी। मौके पार मौजूद सभी महिलाओं /बच्चियों को महिला सुरक्षा टीम द्वारा मिशन शक्ति पंफ्लेट वितरित किए। इस दौरान महिला हेल्पलाइन नंबर-1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर-1076, साइबर हेल्पलाइन नंबर-1930, आपातकालीन सेवा-112, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर-1098, वन स्टॉप सेंटर नंबर-181 के बारे में बताया गया। महिला सुरक्षा टीम ने महिलाओं को समझाया कि वह किसी प्रकार के अपराध को चुपचाप बर्दाश्त न करें व किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत बताए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें। ब्यूरो
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed