फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Police claim: Female personnel mistreated; jawan bitten on the hand.

पुलिस का दावा : महिला कर्मियों से बदसलूकी, जवान के हाथ पर काटा

Thu, 08 Oct 2026 09:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 09:33 PM IST
विज्ञापन
Police claim: Female personnel mistreated; jawan bitten on the hand.
-भीड़ के बीच महिला पुलिसकर्मियों से खींचतान, जवान के चेहरे पर खरोंच
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर जंतर-मंतर और आसपास पिछले कई दिनों से चल रहे प्रदर्शनों के बीच पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव बढ़ रहा है। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन में महिला पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, भीड़ को संभालने के दौरान कुछ महिला पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की गई, उन्हें भीड़ में खींचने की कोशिश हुई और वर्दी तक खींची गई। पुलिस का दावा है कि कुछ प्रदर्शनकारी शराब के नशे में थे। दिल्ली पुलिस ने एक वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा। इसमें अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त और जनसंपर्क अधिकारी आईपीएस नेहा यादव ने बताया कि नई दिल्ली इलाके में प्रदर्शन को संभालने के लिए बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। महिला प्रदर्शनकारियों को संभालने की जिम्मेदारी भी महिला पुलिसकर्मियों को दी गई है। उनके अनुसार, पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश हैं कि महिला प्रदर्शनकारियों से महिला पुलिसकर्मी ही निपटेंगी। वहीं, पुलिस अधिकारी तनुश्री ने बताया कि कई प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली पुलिस के खिलाफ अपशब्द कहे हैं। उन्होंने दावा किया कि कुछ महिला पुलिसकर्मियों को भीड़ के बीच खींचने की कोशिश की गई।



पुलिस जवान के हाथ पर काटा, चेहरे और सीने पर खरोंच : पुलिस के अनुसार, भीड़ में मौजूद लोगों ने जवान के हाथ पर काट लिया। उसके चेहरे और सीने पर खरोंचें भी आईं। घायल जवान को देखकर नई दिल्ली के पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा उसके पास पहुंचे। उन्होंने जवान को गले लगाकर हिम्मत बंधाई और इलाज के लिए अस्पताल भेजा। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article