फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Police caught the servant who ran away after stealing gold coins worth Rs 80 lakh from the house

ग्रेटर नोएडा: घर से 80 लाख रूपये के सोने के सिक्के चोरी कर भाग गया था घरेलू सहायक, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Fri, 22 Aug 2025 02:50 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 22 Aug 2025 02:50 PM IST
विज्ञापन
Police caught the servant who ran away after stealing gold coins worth Rs 80 lakh from the house
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

ग्रेटर नोएडा के थाना सेक्टर-142 पुलिस ने घर में चोरी की वारदात करने वाले घरेलू सहायक को दबोचने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से पुलिस ने आठ सोने के आयताकार सिक्के बरामद किए हैं। जिनका कुल वजन 800 ग्राम और कीमत करीब 80 लाख रुपये है। इसके अलावा 5 लाख 71 हजार 200 रुपये नकद और एक नाजायज चाकू भी पुलिस के हाथ लगा।

विज्ञापन


डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि 17 अगस्त को पैरामाउंट फ्लोरविला सोसायटी सेक्टर-137 में रहने वाले वादी सतीश सिन्हा ने अपने घरेलू सहायक कृष्ण कुमार पांडे उर्फ चुम्मा पर घर से सोने और नकदी चोरी करने का आरोप लगाते हुए थाना सेक्टर-142 पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी। शुक्रवार को सूचना मिली कि आरोपी जीएमआईटी पार्क के पास ग्रीन बेल्ट गेट पर मौजूद है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। उसकी तलाशी लेने पर चोरी किए गए आठ सोने के सिक्के (प्रत्येक 100 ग्राम) बरामद किए है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपी कृष्ण कुमार पांडे  (22) निवासी गांव भालुहीपुर थाना टाउन भोजपुर बिहार घरेलू सहायक बनकर घरों में प्रवेश करता और विश्वास जीतने के बाद मौका मिलते ही कीमती सामान व नकदी पर हाथ साफ कर देता था। पैरामाउंट फ्लोरविला सोसायटी में भी उसने इसी तरीके से सोने के सिक्के और नकदी चोरी की थी। आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed