फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Police caught the domestic help who ran away after stealing gold coins worth 80 lakhs.

Noida News: 80 लाख के सोने के सिक्के चोरी कर भागे घरेलू सहायक को पुलिस ने दबोचा

Fri, 22 Aug 2025 06:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 06:07 PM IST
विज्ञापन
Police caught the domestic help who ran away after stealing gold coins worth 80 lakhs.
फोटो
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के पास से सोने के सिक्के, 5.71 लाख नकद और चाकू किया बरामद
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-142 कोतवाली पुलिस ने टाटा कंपनी के लिए कंस्ट्रक्शन का ठेका लेने वाले ठेकेदार के घर में चोरी की वारदात करने वाले घरेलू सहायक को दबोचा है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से पुलिस ने आठ सोने के आयताकार सिक्के बरामद किए हैं। जिनका कुल वजन 800 ग्राम और कीमत करीब 80 लाख रुपये है। इसके अलावा पांच लाख 71 हजार 200 रुपये नकद और एक चाकू भी पुलिस के हाथ लगा है।
पैरामाउंट फ्लोरविला सोसायटी सेक्टर-137 में सतीश सिन्हा पत्नी के साथ रहते हैं। उन्होंने करीब दो साल पहले कृष्ण कुमार पांडे (22) निवासी गांव भालुहीपुर थाना टाउन भोजपुर बिहार को घरेलू सहायक के तौर पर काम पर रखा था। वह फ्लैट में ही रहकर काम करता था। 17 अगस्त को जब पीड़ित और उनकी पत्नी घर से बाहर थे तो कृष्ण कुमार पांडे घर से लाखों रुपये के सोने के सिक्के और नकदी चोरी कर भाग गया था। पीड़ित ने घरेलू सहायक पर आरोप लगाते हुए सेक्टर-142 कोतवाली में तहरीर दी थी।
विज्ञापन

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि शुक्रवार को सूचना मिली कि आरोपी जीएमआईटी पार्क के पास ग्रीन बेल्ट गेट पर मौजूद है। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। उसकी तलाशी लेने पर चोरी किए गए 100-100 ग्राम के आठ सोने के सिक्के बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी से पहले घर के सीसीटीवी को किया था बंद
आरोपी ने अलमारी तोड़कर सिक्के और नकदी चोरी किए थे। चोरी से पहले घर के सीसीटीवी को भी बंद कर दिया था जिससे किसी को शक न हो। आरोपी का परिवार बिहार में रहता है। उसकी अभी शादी नहीं हुई है। वह जल्द अमीर बनकर घरेलू सहायक के काम से छुटकारा पाना चाहता था। आरोपी ने घटना के बाद अपना मोबाइल बंद कर दिया था। वह चोरी के बाद नागपुर में अपने दोस्त के पास जाना चाहता था। इससे पहले ही उसे दबोच लिया गया। आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed