फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Police arrived to investigate Kajal's rented flat

Noida News: काजल के किराये पर लिए फ्लैट की जांच करने पहुंची पुलिस

Sat, 21 Sep 2024 10:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
Police arrived to investigate Kajal's rented flat
अपराध की पृष्ठभूमि छिपा कर थाना बीटा-2 क्षेत्र में किराये पर लिया था फ्लैट
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। स्क्रैप माफिया रवि काना की महिला सहयोगी काजल झा द्वारा कब्जा करने की नीयत से किराये पर लिए गए फ्लैट के मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद शनिवार को पुलिस जांच करने पहुंची। पुलिस ने जेपी ग्रीन्स मून कोर्ट सोसाइटी पहुंच कर फ्लैट का जायजा लिया और आसपास के लोगों से जानकारी एकत्रित की।
सोसाइटी में एक महिला का फ्लैट है। महिला ने दो प्रॉपर्टी डीलरों के जरिये फ्लैट किराये पर दिया था। फ्लैट को गैंगस्टर काजल झा के पिता ने लिया था। उस समय फ्लैट लेने वालों ने फर्जी पुलिस सत्यापन के कागज दिखा दिए और अपनी अपराधी पृष्ठ भूमि होने की बात छिपाई। मामला सामने आने के बाद पीड़ित महिला ने थाना बीटा-2 में काजल झा, उसके पिता और दो अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

----
रवि काना को अप्रैल में किया था गिरफ्तार

गैंगस्टर एक्ट और सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने रवि काना व उसकी महिला सहयोगी काजल झा को इसी महीने में अप्रैल में गिरफ्तार किया था। थाना बीटा-2 में रवि काना गैंग के 16 लोगों पर गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसमें रवि की महिला सहयोगी भी शामिल थी। अब रवि काना को छोड़कर सभी की जमानत हो चुकी है। काजल भी जमानत पर बाहर है। जमानत पर बाहर आने के बाद काजल पर फ्लैट की मालिक को धमकाने का भी आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed