फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Police alert for spying on 14 women with Indian names

Noida News: भारतीय नाम की 14 महिलाओं की जासूसी को लेकर पुलिस अलर्ट

Sun, 23 Jul 2023 01:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Police alert for spying on 14 women with Indian names
अजब प्रेम की गजब कहानी...
विज्ञापन

भारतीय नाम की 14 महिलाओं की जासूसी को लेकर पुलिस अलर्ट
- प्रदेश के अभिसूचना विभाग ने किया था अलर्ट, आईएसआई की विंग पीआईओ के सोशल मीडिया पर फैले जाल पर लिखा पत्र
- अब गौतमबुद्ध नगर पुलिस और आईबी के इनपुट पर सीमा हैदर मामले की जांच कर रही हैं कई एजेंसियां

जेपी शर्मा



ग्रेटर नोएडा। पबजी पार्टनर के प्यार की खातिर भारत में आने का दावा करने वाली सीमा हैदर की आईबी के इनपुट के बाद संबंधित एजेंसियां जांच कर रही हैं। खास बात यह है कि सीमा हैदर के खुलासे से पहले प्रदेश के अभिसूचना विभाग ने भारतीय नाम वाली 14 महिलाओं के जासूसी में लिप्त होने का अलर्ट जारी किया था। छद्म नाम वेश की ये महिलाएं पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव (पीआईओ) विंग के इशारे पर सोशल मीडिया पर भारतीयों से जुड़कर जासूसी व ब्लैकमेलिंग लिप्त बताई जा रही हैं। इसे देखते हुए पुलिस भी खासी अलर्ट है। हालांकि अभी तक सीमा हैदर के संबंध में एजेंसियों को जासूसी का कोई साक्ष्य नहीं मिला है। लेकिन आईबी जारी किए गए अलर्ट को लेकर भी एजेंसियां गहनता से जांच कर रही हैं।

26 जून को प्रदेश के अभिसूचना मुख्यालय ने अलर्ट जारी कर पुलिस व संबंधित एजेंसियाें को अवगत कराया था। रिपोर्ट में कहा गया था कि आईएसआई की नई विंग से जुड़ी 14 महिलाएं सोशल मीडिया (फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और लिंक्डइन) के माध्यम से भारतीय अधिकारियों को अपने जाल में फंसा सकती हैं। उस दौरान कुछ सोशल मीडिया के यूआरएल, नाम आदि भी रिपोर्ट के साथ पुलिस मुख्यालयों को उपलब्ध कराए गए थे। इनकी फ्रेंड लिस्ट में कई सेना और अर्धसैनिक बल से जुड़े जवान और अधिकारी शामिल थे। इनके अलावा महिलाएं वैज्ञानिकों समेत अन्य अधिकारियों से जुड़ने का प्रयास कर रहीं थीं। जारी अलर्ट में आशंका जताई गई थी कि महिलाएं छद्म वेश में भारत में आ सकती हैं। हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेलिंग के जरिये सेना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कर सकती हैं।
विज्ञापन

हालांकि सीमा हैदर ने सचिन से जुड़ने के बाद दोस्ती, प्यार व शादी की है। सचिन किसी विभाग आदि से जुड़ा नहीं होकर एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखता है। लेकिन सीमा ने सचिन से जुड़ने के बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट को प्राइवेट कर दिया। वहीं, उसके नाम से बने फेसबुक अकाउंट से लाखों लोग जुड़े चुके हैं। इनमें भी दिल्ली-एनसीआर के युवाओं के अलावा सेना से जुड़े लोग भी शामिल हैं। हालांकि सीमा इन फेसबुक अकाउंट को फेक बता चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-----

सरहद पार की कहानी को पुख्ता करते हैं ये तथ्य



- पाकिस्तान में विवाहित महिला को दूसरी शादी की आजादी नहीं।

- सीमा के पूर्व पति के तीन साल से सऊदी में रहने के कारण।



- सीमा की बताई कहानी के कई तथ्य नेपाल-पाकिस्तान में भी सही निकले।

- भारत आने के बाद बलोच डाकुओं का डर नहीं होना।



- सचिन के चार बच्चों संग सीमा को अपनाना।

-----

सीमा की कहानी पर संदेह पैदा करने वाले तथ्य



- पाकिस्तान का सिमकार्ड व मोबाइल सुरक्षित नहीं मिलना।

- सीमा का पांचवीं पास होने के बावजूद प्रशिक्षितों की तरह व्यवहार।



- छह पासपोर्ट और तीन आधार कार्ड बरामद होना।

- हर माह रुपये देने के बावजूद, सीमा का पूर्व पति को तलाक का दावा।



- नेपाल के होटल और ट्रैवल एजेंसी संचालक के दावे को झूठा बताना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed