फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Police achieve another success in the case of theft of jewellery worth crores in Pingawan

Noida News: पिनगवां में करोड़ों जेवरात की चोरी मामले में पुलिस को एक ओर सफलता

Sun, 25 Jan 2026 12:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Police achieve another success in the case of theft of jewellery worth crores in Pingawan
बदमाशों को हथियार उपलब्ध कराने वाला अर्जुन गिरफ्तार, यादराम की 5 दिन पुलिस रिमांड और बढ़ी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पिनगवां। कस्बे में हरिओम ज्वेलर्स पर हुई करोड़ों रुपये की चोरी के मामले में पुलिस को एक और महत्वपूर्ण कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने बदमाशों को अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले मुख्य संदिग्ध अर्जुन पुत्र पूर्णमासी बदायूं, उत्तर प्रदेश निवासी को गिरफ्तार कर लिया है। अर्जुन को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
मामले के मुख्य आरोपी यादराम को गुरुग्राम पुलिस की मुठभेड़ में पकड़ा गया था, जहां वह घायल भी हुआ था। बाद में नूंह पुलिस ने उसे प्रोडक्शन वारंट पर लिया। शनिवार को यादराम को अदालत में पेश किया गया, जहां पुलिस ने नए सिरे से 5 दिन की पुलिस रिमांड हासिल कर ली है। इससे पहले उसकी रिमांड चल रही थी, जिसे बढ़ाया गया है। आरोपी से अब गहन पूछताछ जारी है और पुलिस मामले की जांच हर एंगल से तेजी से आगे बढ़ा रही है। बता दें कि 27 दिसंबर की रात पिनगवां कस्बे के मुख्य बाजार स्थित हरिओम ज्वेलर्स पर हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने शटर तोड़कर सेंध लगाई थी। सीसीटीवी फुटेज में करीब 6 हथियारबंद बदमाश दिखाई दिए थे, जिन्होंने मुख्य रूप से चांदी के जेवरात सहित करोड़ों रुपये के आभूषण लूट लिए थे।
विज्ञापन

लूट की कुल राशि करोड़ों में आंकी जा रही है। पुलिस ने इस वारदात के बाद तुरंत 6 अलग-अलग जांच टीमों का गठन किया था। जांच के सिलसिले में गुरुग्राम में गत आठ जनवरी को मुठभेड़ हुई, जिसमें एक लाख रुपये का इनामी बदमाश यादराम को काबू किया गया। याद राम को 21 जनवरी को नूंह पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर लिया था, जहां शुरुआत में 3 दिन की रिमांड मिली थी, जिसे अब बढ़ाकर 5 दिन कर दिया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जांच पूरी गंभीरता और तेजी से चल रही है। जल्द ही इस पूरी वारदात का खुलासा किया जाएगा और सभी कड़ियां जोड़कर बाकी आरोपियों को भी दबोचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed