{"_id":"6a09b721623102479d0d719f","slug":"pole-on-road-grnoida-news-c-23-1-lko1064-94975-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सड़क के बीच खड़े पोल से हो सकता है हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सड़क के बीच खड़े पोल से हो सकता है हादसा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में किसान चौक से शाहबेरी गोल चक्कर के बीच 130 मीटर रोड को चौड़ा करने का काम पूरा हो गया है, लेकिन वहां से साइन बोर्ड को हटाया नहीं गया है। एक पिलर अभी भी सड़क के बीच में खड़ा हुआ है। जिससे हादसा होने का खतरा बना हुआ है। लोगों का आरोप है कि किसी दिन बड़ा हादसा होगा तो ही प्राधिकरण पोल को हटाने का काम करेगा।
स्थानीय निवासी राहुल ने बताया कि 130 मीटर रोड को चौड़ा करने का काम हुआ। सेंट्रल वर्ज को काटकर सड़क को चौड़ा किया है, लेकिन सेंट्रल वर्ज में खड़े साइन बोर्ड के पोल को हटाया नहीं गया है। एक मूर्ति से किसान चौक गोल चक्कर की तरफ जाने वाले रास्ते पर कई जगह पोल है। जो बीच रास्ते में आ रहे है। कई बार तेज रफ्तार वाहनों को अचानक पोल दिखने पर ब्रेक लगाने पड़े है। रात के समय पोल से हादसा हाेने का खतरा बढ़ जाता है। यातायात पुलिस भी इस पर ध्यान नहीं दे रही है। लोगों ने मांग की है कि सड़क के बीच आ रहे पोल को तत्काल हटाया जाए।