फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   poisonous wine case: fir on 8, 3 arrest

मिलावटी शराब मिलने के मामले में आठ पर केस, तीन गिरफ्तार

Tue, 12 Jan 2021 01:02 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Tue, 12 Jan 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
poisonous wine case: fir on 8, 3 arrest
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कासना थाना क्षेत्र में साइट-5 औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में बुलंदशहर, ग्रेटर नोएडा पुलिस और आबकारी विभाग का संयुक्त अभियान सोमवार सुबह 4 बजे तक चला। देर शाम फैक्ट्री मालिक सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, कासना थाने में आबकारी विभाग ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इनमें शराब पीकर जान गंवाने वाले 2 मृतक भी शामिल हैं। मौके से बरामद शराब बनाने का सामान, राशन और अन्य चीजें जब्त कर फैक्ट्री सील कर दी गई है। साथ ही शराब का नमूना जांच के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन


डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि फैक्ट्री से मिले दोनों शव की पहचान बुलंदशहर निवासी प्रदीप और संतोष शर्मा के रूप में हुई थी। आबकारी विभाग ने प्रदीप, संतोष के साथ ही कालू उर्फ सुरेंद्र, मिंकू उर्फ चंद्रभान व टिंकू उर्फ टीकम के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। देर शाम फैक्ट्री मालिक सुरेंद्र शर्मा उर्फ लटूर शर्मा निवासी टप्पल जिला अलीगढ़, नीरज सागर निवासी दनकौर और शशांक त्यागी निवासी बीटा-2 ग्रेटर नोएडा पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने फैक्ट्री से 1587 क्वार्टर शराब, सीलिंग मशीन, रंग मिला बीस लीटर पानी, बंद बोरे में रसोई के बर्तन, परचून का सामान, क्यूआर कोड की 120 शीट, मिस इंडिया मार्का शराब के 3600 लेबल, 2400 ढक्कन, एक बाइक सहित अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने मौके से शराब के 6 खाली बोतल भी बरामद किए हैं। माना जा रहा है कि प्रदीप और संतोष ने यहीं पर शराब पी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरेंद्र ने बताया फैक्ट्री का पता
उपचार के बाद थोड़ा ठीक होने पर सुरेंद्र उर्फ कालू ने बताया कि उसने आठ दिसंबर को फैक्ट्री के अंदर प्रदीप व संतोष के साथ शराब पी थी। उसे जरूरी काम से बुलंदशहर जाना था। ऐसे में वह दोनों को फैक्ट्री में छोड़कर चला गया। रास्ते में तबीयत खराब होने पर वह अस्पताल में भर्ती हो गया था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर ही फैक्ट्री का पता लगाया और दोनों शवों की पहचान की।


पोस्टमार्टम में 7 को दोनों की मौत की पुष्टि
पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सात जनवरी देर रात दोनों की मौत की पुष्टि हुई है। हालांकि, रिपोर्ट में मौत के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। जांच के लिए दोनों का बिसरा सुरक्षित रखा गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि जहरीली शराब के मामलों में पोस्टमार्टम के दौरान मौत की वजह अकसर साफ नहीं हो पाती है। बिसरा जांच के बाद ही सही जानकारी मिल पाती है। दूसरी तरफ, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत तीन से चार दिन पहले बताई गई है। दस जनवरी को रात में पोस्टमार्टम किया गया था। इस हिसाब से लगभग सात तारीख को मौत होने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed