फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   poisoned the married woman

विवाहिता को जहर देकर मारा

Sat, 27 Nov 2021 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
poisoned the married woman
नूंह। खंड के गांव घासेड़ा में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। मृतका के भाई मोहम्मद आरिफ निवासी गांव बाई नूंह ने उनके पति सहित ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत सदर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मृतका के भाई आरिफ ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन अनीशा (30) की शादी वर्ष 2009 में घासेड़ा निवासी मुस्तफा के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के साथ की थी। इस दौरान उन्होंने अपनी हैसियत के मुताबिक दहेज में पूरा सामान दिया था। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उनकी बहन को बार-बार अधिक दहेज लाने के लिए परेशान करने के साथ मारपीट करते रहे। वह हर बार अपने गांव के लोगों के साथ आकर समझौता करा देते थे। डेढ़ महीने पहले भी सबने बहन के साथ मारपीट की। वह गांव के लोगों के साथ मिलकर अपनी बहन को लेने आए लेकिन लोगों ने समझौता करा दिया। बीते 24 नवंबर को दोपहर 3 बजे उनकी बहन के पति मुस्तफा, ससुर अलीम, सास असगरी व ननद अफसाना ने मारपीट की और जहर दे दिया। बाद में आरोपियों ने उनकी बहन को नलहड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। रात 10 बजे उनको इस बारे में सूचना दी। वह अस्पताल पहुंचे तो पति मुस्तफा सहित अन्य लोग भाग गए। तीन दिनों तक उनकी बहन मेडिकल कॉलेज में उपचारधीन रही। शुक्रवार को सुबह उनकी बहन ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने बहन को अपने गांव बाई के कब्रिस्तान में दफनाया। उन्होंने नूंह थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मृतका कि भाई की शिकायत पर ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों के ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed