फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   noida news: Pod Taxi will run between Film City to Noida Airport

फिल्म सिटी से नोएडा एयरपोर्ट के बीच दौड़ेगी पॉड टैक्सी, फीजिबिलिटी रिपोर्ट की जिम्मेदारी डीएमआरसी को

Sat, 13 Feb 2021 05:41 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sat, 13 Feb 2021 05:41 AM IST
विज्ञापन
noida news: Pod Taxi will run between Film City to Noida Airport
पॉड टैक्सी... - फोटो : amar ujala

यमुना प्राधिकरण सिटी में बन रहीं दो अहम परियोजनाओं को पॉड टैक्सी से जोड़ने की योजना बनी है। फिल्म सिटी से नोएडा एयरपोर्ट के बीच 5.5 किलोमीटर की दूरी में पॉड टैक्सी चलाने का फैसला लिया गया है। एयरपोर्ट के कारण आसपास से कनेक्टिविटी के लिए कई योजनाएं बन चुकी हैं। एयरपोर्ट के आसपास सिटी साइट विकसित की जाएगी, जिसमें मल्टीनेशनल कंपनियों के दफ्तर भी होंगे। बड़े कामर्शियल कांप्लेक्स भी होंगे। यीडा के सेक्टर-21 में 1000 एकड़ में फिल्म सिटी भी बनने जा रही है, जिससे फिल्मी कलाकार भी खूब आएंगे।

विज्ञापन


नोएडा एयरपोर्ट से फिल्म सिटी के बीच 5.5 किलोमीटर की दूरी में पर्यटन केंद्र विकसित होगा। यहां पर्यटकों का आवागमन काफी बढ़ेगा। टॉय सिटी, अपैरल पार्क, हैंडीक्राफ्ट पार्क और एमएसएमई क्लस्टर भी आसपास विकसित हो रहे हैं। इस दूरी को तय करने के लिए कोई अत्याधुनिक परिवहन के साधन प्रस्तावित नहीं हैं, सिर्फ निजी वाहन से ही दूरी तय कर सकेंगे। ग्रेटर नोएडा से एयरपोर्ट तक प्रस्तावित मेट्रो रूट पर फिल्म सिटी के बाद सीधे एयरपोर्ट पर स्टॉपेज है।
विज्ञापन


एक्सप्रेस मेट्रो बनाने के लिए करीब 35 किलोमीटर लंबे रूट पर सिर्फ छह स्टेशन ही तय हुए हैं। यहां काम करने वालों को नोएडा एयरपोर्ट तक आने-जाने में परेशानी होगी। इस वजह से फिल्म सिटी और नोएडा एयरपोर्ट के बीच पॉड टैक्सी चलाने की योजना है। इसके निर्माण में मेट्रो की तुलना में खर्च भी कम आता है। प्रति किलोमीटर 50 से 60 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस रूट पर करीब 300 करोड़ रुपये के खर्च का आकलन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोएडा एयरपोर्ट व फिल्म सिटी को अगले तीन साल में बनाने का लक्ष्य है। इसे देखते हुए पॉड टैक्सी को भी उसके साथ चलाने की योजना है। इसे देखते हुए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नियाल) ने इसकी फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी) को देने का फैसला किया है। रिपोर्ट बनने में दो से तीन माह लग सकते हैं। उसके बाद ही इस पर अंतिम फैसला होगा। बता दें कि इससे पहले न्यू अशोकनगर से नोएडा एयरपोर्ट के बीच पॉड टैक्सी चलाने की योजना बनी थी, लेकिन दिल्ली से नोएडा एयरपोर्ट तक बुलेट ट्रेन की कनेक्टिविटी बनने के बाद इस प्रोजेक्ट को रोक दिया गया।

100 किलोमीटर प्रति घंटे की है रफ्तार
पॉड टैक्सी 100 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है। यह एलिवेटेड होगी। एक टैक्सी में 4 से 6 यात्री बैठ सकेंगे, जितने यात्री होंगे उतनी टैक्सी का इस्तेमाल किया जा सकेगा। नोएडा एयरपोर्ट तक डबल ट्रैक बनेगा। यह आधुनिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम फिलहाल लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर इस्तेमाल हो रहा है।


फिल्म सिटी से नोएडा एयरपोर्ट के बीच पॉड टैक्सी चलाने की योजना बनी है। डीएमआरसी इसकी फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करेगी। एयरपोर्ट व फिल्म सिटी के बीच सफर आसान होगा।
- डॉ. अरुणवीर सिंह, सीईओ नियाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed