फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   PM to lay foundation stone of Noida International Airport today

आधारशिला : प्रधानमंत्री आज करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शिलान्यास

Thu, 25 Nov 2021 01:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 25 Nov 2021 01:45 AM IST
सार

6200 हेक्टेयर में बनने वाला एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा। 1334 हेक्टेयर में पहले चरण में बनेंगे दो रनवे। 
 

विज्ञापन
PM to lay foundation stone of Noida International Airport today
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

जेवर में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शिलान्यास करेंगे। 6200 हेक्टेयर में यह एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा। खास बात यह कि यह प्रदूषण से मुक्त होगा और यूपी का पांचवां इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा। पहले चरण में 1334 हेक्टेयर में दो रनवे बनेंगे। पहले चरण में 1.2 करोड़ यात्रियों के सफर करने की संभावना है। एयरपोर्ट में कार्गो की सुविधा के अलावा एमआरओ सिस्टम भी होगा। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री एयरपोर्ट के शिलान्यास के बाद प्रदर्शनी देखेंगे। इसमें एयरपोर्ट की विकास यात्रा के बारे में फिल्म भी दिखाई जाएगी। इसमें शुरू से लेकर अब तक की गई कवायद की जानकारी होगी। इसके बाद प्रधानमंत्री मंच पर आएंगे और आधे घंटे तक जनसभा को संबोधित करेंगे। वे एक घंटे तक कार्यक्रम स्थल पर रहेंगे। जनसभा में करीब दो लाख लोगों के आने की संभावना है।
विज्ञापन


कार्यक्रम के लिए रूट डायवर्जन और अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। लोगों को सभा स्थल तक लाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने बसों का इंतजाम किया है। सुरक्षा में करीब 5000 पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। एसपीजी ने पहले ही कार्यक्रम स्थल को सुरक्षा घेरे में ले लिया है। इसके अलावा चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई है। दोपहर 12 बजे से ही कार्यक्रम स्थल पर दूसरे लोगों का प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिलान्यास के मौके पर केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सांसद डॉ. महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, यूपी के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी, विधायक पंकज सिंह, विधायक धीरेंद्र सिंह, विधायक तेजपाल नागर समेत बुलंदशहर और गौतमबुद्ध नगर के भाजपा के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा केंद्र सरकार के कई केंद्रीय और राज्य मंत्रियों के आने की संभावना है।

एयरपोर्ट से होगी यूपी के नए अध्याय की शुरुआत

जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शिलान्यास से बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के नए अध्याय की शुरुआत होगी। इस एयरपोर्ट से न केवल उत्तर प्रदेश, बल्कि पड़ोसी राज्यों व दिल्ली-एनसीआर को काफी फायदा होगा। सबसे ज्यादा राहत उन लोगों को मिलेगी जो केवल दिल्ली के एयरपोर्ट पर निर्भर हैं।

प्रधानमंत्री करीब एक घंटे तक कार्यक्रम स्थल पर रहेंगे। दोपहर 12 बजे वे कार्यक्रम स्थल पर आएंगे। इस दौरान वह शिलान्यास और दूसरे अन्य कार्यक्रमों के अलावा आधे घंटे तक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। हालांकि, देर रात तक चर्चा रही कि कार्यक्रम एक बजे से हो सकता है। जनसभा में दो लाख लोगों के आने की उम्मीद है। एयरपोर्ट के शिलान्यास और 2024 तक पहली उड़ान की संभावनाओं से क्षेत्र की जनता काफी उत्साहित है। इससे उद्यमी, व्यापारी और सभी अन्य वर्गों को फायदा होगा। 

महत्वपूर्ण शहरों के केंद्र में है एयरपोर्ट
एयरपोर्ट दिल्ली-एनसीआर के महत्वपूर्ण शहरों के केंद्र में है। यह दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट से 72 किलोमीटर, नोएडा से 40 किलोमीटर, ग्रेटर नोएडा से 28 किलोमीटर, आगरा से 130 किलोमीटर, मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब दादरी से 40 किलोमीटर, फरीदाबाद से 40 किलोमीटर, गुरुग्राम से 65 किलोमीटर, गाजियाबाद से 40 किलोमीटर और अलीगढ़ से 45 किलोमीटर की दूरी पर है। 

सभी दिशाओं में होगी सड़कों से कनेक्टिविटी
ग्रेटर नोएडा से आगरा तक यमुना एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे जो पलवल, मानेसर, गाजियाबाद, बागपत, मेरठ को जोड़ता है। इसके अलावा पलवल से खुर्जा का प्रस्तावित एक्सप्रेसवे, नोएडा से ग्रेटर नोएडा की ओर प्रस्तावित सड़क। साथ ही, बल्लभगढ़ से जेवर तक नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की एक योजना प्रस्तावित है। 

मेट्रो और हाईस्पीड ट्रेन से भी जुड़ेगा एयरपोर्ट
एयरपोर्ट के लिए मेट्रो की विस्तार लाइन भी प्रस्तावित है। इसे एक्वा लाइन से जोड़ने की योजना है। एक्वा लाइन पहले से ही ग्रेटर नोएडा में मौजूद है। बस उसे एयरपोर्ट तक लेकर जाना है। इसके अलावा दिल्ली से वाराणसी के लिए एक बुलेट ट्रेन प्रस्तावित है, जो नोएडा के सेक्टर-142 और जेवर में रुकते हुए जाएगी। 

एयरपोर्ट पर एक नजर

  • जुलाई 2017 में नागर विमानन मंत्रालय की ओर से साइट क्लीयरेंस दी गई
  • अक्तूबर 2017 में गृह मंत्रालय से एनओसी मिली
  • मार्च 2020 में पर्यावरण की क्लीयरेंस मिली
  • 2021 में वन विभाग की ओर से तीन बार में अनुमति मिली
  • मई 2020 में सिक्योरिटी क्लीयरेंस मिली
  • नवंबर 2021 में नागर विमानन महानिदेशालय से निर्माण की अनुमति मिली 
  • 1095 दिन, 29 सितंबर 2024 तक पहले चरण का काम पूरा करना होगा

2 हजार बसों में आएंगे 85 हजार लाभार्थी

एयरपोर्ट के शिलान्यास कार्यक्रम में चार जिलों के करीब 85 हजार लाभार्थियों को ले जाने के लिए दो हजार बसों का बेड़ा तैयार किया गया है। यह बसें बृहस्पतिवार सुबह सात बजे तक संबंधित गांवों और जिम्मेदार लोगों के पास पहुंच जाएंगी।

परिवहन विभाग के सहयोग से ट्रांसपोर्टरों व स्कूल-कॉलेजों की बसों को मंगाया गया है और इनका खर्च यमुना प्राधिकरण वहन करेगा। जनसभा में लाभार्थियों को बुलाने के लिए नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर व अलीगढ़ से बसों को लिया गया है।

ज्यादातर बसें 52 सीटों की हैं। एक बस का खर्च डीजल और चालक-परिचालक से लेकर करीब पांच हजार रुपये का है, जबकि टोल देना पड़ा तो 500 रुपये अलग खर्च होंगे। इस तरह करीब साढ़े पांच हजार रुपये का एक बस का खर्च नोएडा से जेवर जाने का है।

यदि यही बस अलीगढ़ से आएंगी तो इनका खर्च करीब एक हजार रुपये और बढ़ जाएगा। इस तरह सभी बसों पर औसतन 6 हजार रुपये का खर्च आएगा। बसों के खर्च को लेकर परिवहन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि तात्कालिक तौर पर यह कार्यक्रम यमुना प्राधिकरण करा रहा है। साथ ही, शासकीय कार्यक्रम है, इसलिए बसों का खर्च भी प्राधिकरण ही करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed