फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   PM Modi lays foundation stone of Critical Care Block at JIMS in Greater Noida 100 beds

ग्रेटर नोएडा को पीएम की सौगात: जिम्स के क्रिटिकल केयर ब्लॉक का शिलान्यास, 100 बेड...  मिलेंगी ये सुविधाएं

Mon, 26 Feb 2024 01:43 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 26 Feb 2024 01:43 PM IST
सार

गुजरात के राजकोट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गौतमबुद्धनगर समेत आसपास के कई जनपदों के लोगों को सौगात दी। वर्चुअल माध्यम से उन्होंने जिम्स के क्रिटिकल केयर ब्लॉक का शिलान्यास किया। पांच मंजिला इमारत में सभी सुविधाएं मिलेंगी।

विज्ञापन
PM Modi lays foundation stone of Critical Care Block at JIMS in Greater Noida 100 beds
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गौतमबुद्धनगर समेत आसपास के कई जनपदों के निवासियों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ी सौगात दी है। रविवार को उन्होंने राजकोट से वर्चुअल माध्यम से राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में 30 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले क्रिटिकल केयर ब्लॉक का शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने विभिन्न राज्यों में 15 क्रिटिकल केयर ब्लॉक का एक साथ शिलान्यास किया जिसमें जिम्स भी शामिल है।

विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक, पांच मंजिला क्रिटिकल केयर में सभी अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन योजना (पीएम-एबीएचआईएम) के तहत जिम्स में 100 बेड का क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनेगा। इसके निर्माण का लक्ष्य एक साल रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेंटर में सभी तरह के गंभीर मरीज जैसे सड़क हादसा, हार्टअटैक, ऑक्सीजन की कमी, किड़नी, फेफड़े, वेंटिलेटर के साथ ही नवजात के उपचार के लिए सुविधाएं मिलेंगी। यहां आईसीयू, आइसोलेशन वार्ड, एचडीयू, वेंटिलेटर के साथ हर बेड पर ऑक्सीजन भी मौजूद रहेगी।

विज्ञापन

जिम्स के निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि शासन के निर्देश पर क्रिटिकल केयर ब्लॉक को बनाया जा रहा है। इसके बनने के बाद जिले सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को फायदा होगा। गंभीर मरीज को कहीं रेफर नहीं करना पड़ेगा।

कार्यक्रम में जीबीयू के कुलपति प्रो. रविन्द्र कुमार सिन्हा, मुख्य विकास अधिकारी जनार्दन सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सौरभ श्रीवास्तव, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ललित कुमार, जिम्स के डीन डॉ. रंभा पाठक, डॉ. पीएस मित्तल, डॉ आईजेन भट्टाचार्य, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ब्रजमोहन, डॉ. अनुराग भार्गव, डॉ. विकास शर्मा, डॉ. रंजना वर्मा, डॉ. भारती भंडारी, डॉ. अर्चना गुप्ता, डॉ. संदीप पाण्डेय, डॉ. भुवन अधलखा आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed