फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Pledged to follow traffic rules

Noida News: यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई

Wed, 29 Oct 2025 12:27 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Wed, 29 Oct 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Pledged to follow traffic rules
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में यातायात पुलिस ने छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा व यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान थाना प्रभारी कुशल पाल ने नशा न करने के प्रति जागरूक किया।
साथ ही छात्र-छात्राओं को नशा न करने और यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि नशे से दूर रहकर पढ़ाई व खेलों से परिवार, प्रदेश व देश का नाम रोशन करें। युवाओं को समझाया कि नशा न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है बल्कि परिवार व समाज को भी प्रभावित करता है।
विज्ञापन

नशा मुक्त जीवन अपनाने व दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। कुशल पाल ने कहा कि यदि कोई भी असामाजिक तत्व, संदिग्ध व्यक्ति या वाहन दिखाई दे या कोई आपातकालीन स्थिति हो तो तुरंत डायल 112 पर सूचना दें। यातायात पुलिस को-ऑर्डिनेटर उप निरीक्षक नरेश कुमार ने सड़कों पर प्रतिदिन हो रही दुर्घटनाओं के बारे में विद्यार्थियों से चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ज्यादा सड़क दुर्घटना लापरवाही से ही घटती हैं। सड़क दुर्घटना पीड़ित परिवार के लिए बड़ी मुसीबत लेकर आती है।नरेश कुमार ने कहा कि यदि हमारे सामने कोई सड़क दुर्घटना हो जाती है तो हमें घायल की मदद करनी चाहिए, क्योंकि हमारे चार-पांच मिनट उस घायल व्यक्ति को जीवन दान दे सकते हैं। उन्होंने यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने साइबर क्राइम सें बचने के बारे में भी जागरूक किया। साथ ही साइबर हेल्पलाइन नंबर-1930 के बारे में जानकारी दी और नशे के दुष्प्रभाव से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed