{"_id":"6ab680ba4ce877dfd6092603","slug":"players-sweating-it-out-at-the-upca-under-19-teams-camp-noida-news-c-23-1-lko1064-107218-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: यूपीसीए अंडर-19 टीम के शिविर में पसीना बहा रहे खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: यूपीसीए अंडर-19 टीम के शिविर में पसीना बहा रहे खिलाड़ी
विज्ञापन
-विनो मांकड़ ट्रॉफी की तैयारी तेज, कोच ध्रुव सिंह की निगरानी में बल्लेबाजी-गेंदबाजी और फिटनेस पर जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। विनो मांकड़ ट्रॉफी को लेकर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की अंडर-19 टीम का प्रशिक्षण शिविर शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रहा है। 23 से 30 सितंबर तक आयोजित शिविर में चयनित युवा खिलाड़ी नियमित अभ्यास कर रहे हैं। खिलाड़ियों की तकनीक, फिटनेस और खेल कौशल को निखारने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
अभ्यास सत्र में खिलाड़ियों को बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण के साथ मैच की परिस्थितियों के अनुरूप अभ्यास कराया जा रहा है। उनके प्रदर्शन पर नजर रखकर कमियों में सुधार कराया जा रहा है। दबाव की स्थिति में बेहतर प्रदर्शन करने और टीम की रणनीति के अनुसार खेलने का भी अभ्यास कराया जा रहा है।
यूपीसीए अंडर-19 टीम के कोच ध्रुव सिंह की निगरानी में खिलाड़ी मैदान पर पसीना बहा रहे हैं। अभ्यास के दौरान उन्हें तकनीकी पहलुओं के साथ खेल अनुशासन और फिटनेस को लेकर भी जरूरी निर्देश दिए जा रहे हैं। शिविर में टीम में अपनी जगह मजबूत करने के लिए खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा भी देखने को मिल रही है। प्रशिक्षण शिविर खिलाड़ियों को अपनी तैयारियों को परखने और कमियों पर काम करने का अवसर दे रहा है। जानकारी के अनुसार यूपीसीए टीम विनो मांकड़ ट्रॉफी में अपना पहला मुकाबला 8 अक्तूबर को पांडिचेरी में बिहार के खिलाफ खेलेगी।