{"_id":"6af88aacc2dd71a31609f5bc","slug":"players-from-the-district-will-leave-today-for-the-karate-championship-noida-news-c-23-1-lko1064-112033-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कराटे चैंपियनशिप के लिए आज रवाना होंगे जिले के खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कराटे चैंपियनशिप के लिए आज रवाना होंगे जिले के खिलाड़ी
विज्ञापन
- गौतमबुद्ध नगर के करीब 100 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा, काता और कुमिते में दिखाएंगे दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। मेरठ के एस्ट्रॉन कॉलेज ऑफ एजुकेशन में रविवार को 10वीं रॉयल चैलेंजर कप ऑल इंडिया ट्रेडिशनल शॉटो-काई कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में गौतमबुद्ध नगर के करीब 100 खिलाड़ी बालक और बालिका वर्ग की विभिन्न कैटेगरी में भाग लेंगी। जिले की टीम रविवार सुबह सात बजे मेरठ के लिए रवाना होगी। प्रतियोगिता सुबह नौ बजे शुरू होगी।
स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ गौतमबुद्ध नगर के सचिव अफजल खान ने बताया कि जिले के खिलाड़ियों का चयन काता और कुमिते दोनों वर्गों के लिए किया गया है। प्रतियोगिता में खिलाड़ी अपनी आयु और वर्ग के अनुसार मुकाबलों में हिस्सा लेकर बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता की मेजबानी पहले गौतमबुद्ध नगर को मिली थी, लेकिन प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए आयोजन स्थल को मेरठ स्थानांतरित कर दिया गया। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, जम्मू, पंजाब और हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों से करीब 500 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। ऐसे में जिले के खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर पदक जीतने की उम्मीद है। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए खिलाड़ी पिछले कई दिनों से अभ्यास में जुटे हैं। आयोजन में विभिन्न आयु और वर्गों के मुकाबले कराए जाएंगे।