फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Plaster fell in three different housing societies in a single night.

Noida News: एक ही रात में तीन अलग-अलग सोसाइटियों में गिरा प्लास्टर

Fri, 12 Jun 2026 08:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 08:49 PM IST
विज्ञापन
Plaster fell in three different housing societies in a single night.
एक ही रात में तीन अलग-अलग सोसाइटियों में गिरा प्लास्टर
विज्ञापन

एक सप्ताह में छह से अधिक सोसाइटियों में प्लास्टर गिरने की हुईं घटनाएं

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेेस्ट में प्लास्टर गिरने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। बृहस्पतिवार रात को भी गौड़ सिटी सोसाइटी के 16 एवेन्यू, ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ईकोविलेज-1 व अजनारा होम्स सोसाइटी में प्लास्टर गिरा लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई है।
पिछले एक सप्ताह में छह से अधिक सोसाइटियों में प्लास्टर गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं। निवासियों का आरोप है कि अरिहंत अंबर सोसाइटी में प्लास्टर गिरने से हुई युवक की मौत के बाद भी बिल्डर प्रबंधन उदासीन बना हुआ है। आए दिन किसी न किसी सोसाइटी में प्लास्टर गिरने से लोगों में दहशत फैल रही है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से इमारत निर्माण की गुणवत्ता जांच के लिए सुरक्षा आडिट की मांग के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया गया। पिछले डेढ़ साल से लगातार सुरक्षा आडिट की मांग की जा रही है लेकिन प्राधिकरण ने भी इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया है।
विज्ञापन


इकोविलेज-1 निवासी संजय ने बताया कि ई एक टावर के पीछे 20वीं मंजिल के बाहर की तरफ का एक बड़ा सा प्लास्टर का टुकड़ा ड्राइव वे पर आकर गिरा, जिसकी चपेट में ड्राइव वे पर खड़ी एक गाड़ी को नुकसान पहुंचा है। महज संयोग था कि घटना देर रात्रि में हुई, अगर यही हादसा दिन के समय होता तो बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता था। निवासियों का कहना है कि हाईराइज सोसाइटियों में सुरक्षा को लेकर लगातार घटनाएं सामने आ रही है लेकिन सुधार की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed