फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Plans will be considered to develop Film City

Noida News: फिल्म सिटी को विकसित करने के लिए योजनाओं पर होगा विचार

Mon, 01 May 2023 01:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Plans will be considered to develop Film City
यीडा के चेयरमैन मनोज की अध्यक्षता में दो मई को प्राधिकरण में होने वाली बैठक में लिए जाएंगे प्रस्ताव
विज्ञापन

लखनऊ में भी होगी बैठक, मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट को 1000 हजार एकड़ में बनाया जाना है प्रस्तावित

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल होने के बावजूद फिल्म सिटी पर छाए संकट के बादल अभी छंटने का नाम नहीं ले रहे हैं। फिल्म सिटी को लेकर पिछले डेढ़ साल से प्राधिकरण हर बार नीति में बदलाव कर रहा है। इसे विकसित करने के लिए अभी तक कोई कंपनी आगे नहीं आई है। अब प्राधिकरण के चेयरमैन मनोज सिंह मंगलवार को बैठक करेंगे। फिल्म सिटी को विकसित करने के लिए सभी योजनाओं पर विचार किया जाएगा और अधिकारियों से भी उनके प्रस्ताव लिए जाएंगे।
दरअसल, यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर-21 में एक हजार एकड़ भूमि पर फिल्म सिटी बसाने का प्रस्ताव था। मुख्यमंत्री यूपी की प्रतिभा को अपने ही प्रदेश में अवसर देना चाहते हैं। इसलिए बड़े स्तर पर इसे विकसित करने की योजना बनाई थी। उद्देश्य है कि मुंबई से भी कलाकार यहां आकर फिल्म बनाएंगे तो न सिर्फ आर्थिक रूप से प्रदेश को लाभ मिलेगा बल्कि यहां के युवाओं को रोजगार भी मिलेंगे। कंपनियों को बुलाने के लिए ग्लोबल टेंडर जारी किए गए, लेकिन कोई कंपनी आगे नहीं आई। अब फिलहाल कोई टेंडर नहीं निकाला गया है। अधिकारी इस बार पूरी योजना के साथ इसका टेंडर जारी करना चाहते हैं। इसलिए दो मई को यमुना प्राधिकरण में चेयरमैन मनोज सिंह की अध्यक्षता में बैठक की जाएगी और इसे विकसित करने के लिए क्या फार्मूला बनाया जाए, इसके लिए अधिकारियों से भी उनके विचार और प्रस्ताव लिए जाएंगे। इसके बाद अलगे सप्ताह लखनऊ में फिल्म सिटी पर बैठक होगी।
विज्ञापन

फिल्म सिटी को विकसित करने के लिए प्राधिकरण में मंगलवार को एक बैठक होगी। इसमें प्राधिकरण के चेयरमैन मनोज सिंह, अध्यक्षता करेंगे और इसके विकास के लिए योजना पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अरुणवीर सिंह, सीईओ यमुना प्राधिकरण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed