फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Plan to build big dog shelter stuck till land is identified

Noida News: बड़े डॉग शेल्टर बनाने की योजना जमीन चिन्हित करने तक अटकी

Wed, 20 May 2026 09:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 09:18 PM IST
विज्ञापन
Plan to build big dog shelter stuck till land is identified
2025 में जारी सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद प्राधिकरण ने शुरू की थी प्रक्रिया
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थानों से लावारिस कुत्तों को हटाकर शेल्टर में रखा जाना है

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। लावारिस कुत्तों के संबंध में नवंबर, 2025 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शहर में एक-एक हजार क्षमता के दो डॉग शेल्टर बनाने की प्रक्रिया नोएडा प्राधिकरण ने शुरू की थी। इसके लिए सेक्टर-123 और 93बी में जमीन भी चिन्हित कर ली गई थी लेकिन तब से इसमें कोई प्रगति नहीं हुई। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक बस अड्डा, शैक्षणिक संस्थान, अस्पताल व अन्य सार्वजनिक जगहों से लावारिस कुत्तों को हटाकर शेल्टर में रखना है। नए आदेश में भी कोर्ट ने पुराने आदेश को ही बरकरार रखा है।

शहर में छोटे डॉग शेल्टर तो हैं लेकिन आगे कुत्तों की संख्या बढ़ने पर बड़े डॉग शेल्टर का निर्माण करने की तैयार थी। अभी प्राधिकरण आक्रामक कुत्तों को 15 दिन तक शेल्टर में रखकर वापस वहीं पर छोड़ देता है। नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-34, 94 में डॉग शेल्टर बनवा रखे हैं। यहां कट्खने कुत्तों को रैबीज लगाने से लेकर नसबंदी की जाती है। प्राधिकरण की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक सेक्टर-123 में बनने वाले डॉग शेल्टर के निर्माण में करीब 3 करोड़ रुपये की लागत का अनुमान है। लागत का परीक्षण हो रहा है। वहीं सेक्टर-93 बी के डॉग शेल्टर के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed