{"_id":"642f0d04502f0d56b7054f00","slug":"pink-police-booth-to-be-set-up-in-noida-commissionerate-for-womens-safety-noida-news-c-1-gnd1002-410230-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: महिला सुरक्षा के लिए नोएडा कमिश्नरेट में बनेंगे पिंक पुलिस बूथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: महिला सुरक्षा के लिए नोएडा कमिश्नरेट में बनेंगे पिंक पुलिस बूथ
विज्ञापन
महिला सुरक्षा के लिए नोएडा कमिश्नरेट में बनेंगे पिंक पुलिस बूथ
- सेफ सिटी परियोजना के तहत दो महीने में नॉलेज पार्क, ग्रेटर नोएडा वेस्ट और सेक्टर-62 में होंगे तैयार
नंबर
64 पिंक बूथ बनाए जाने हैं जनपद में
सुशांत समदर्शी
नोएडा। महिला सुरक्षा को बेहतर बनाने और अपराध पर लगाम लगाने के लिए गौतमबुद्घ नगर में पिंक पुलिस बूथ बनाए जाएंगे। सेफ सिटी परियोजना के तहत दो माह में तीन पिंक बूथ शुरू कर दिए जाएंगे। जिले में कुल 64 स्थानों पर पिंक बूथ बनाए जाने की तैयारी है। कमिश्नरेट पुलिस ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। पिंक बूथ में महिलाएं किसी तरह की समस्याओं की शिकायत कर सकेंगी। वहां मौजूद पुलिसकर्मी इन समस्याओं पर तुरंत कार्रवाई करेंगी।
केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से सेफ सिटी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा के लिए देश के कई शहरों में पिंक बूथ बनाए जा रहे हैं। जिले में दो महीने के भीतर नॉलेज पार्क, ग्रेटर नोएडा वेस्ट और सेक्टर-62 में पिंक बूथ तैयार हो जाएंगे। कमिश्नरेट पुलिस पिंक बूथ का मॉडल तैयार कर चुकी है। बूथ में केवल महिला कर्मचारियों की तैनाती होगी। बूथ में महिलाओं के लिए रेस्ट रूम, वॉशरूम, शिकायत कक्ष और किचन से लेकर प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था होगी। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट इलाकों से लेकर हाईवे और एक्सप्रेसवे पर भी पिंक बूथ बनाए जाएंगे। डीसीपी स्तर के अधिकारी को इसका नोडल अधिकारी बनाया गया है। सभी बूथों की मॉनिटरिंग पुलिस के उच्च अधिकारी करेंगे।
क्राइम मैपिंग सिस्टम से हुआ स्थान का चयन
पुलिस पिंक बूथ उन स्थानों पर स्थापित किए जाएंगे, जहां महिलाओं के साथ ज्यादा अपराध होते हैं या जहां महिलाओं का आवागमन अधिक है। पुलिस क्राइम मैपिंग सिस्टम की सहायता से जिसे में स्थान चिह्नित किए गए हैं। क्राइम मैपिंग सिस्टम के इस्तेमाल से चेन, पर्स और मोबाइल स्नेचिंग व महिला अपराध की अधिक घटना वाले इलाकों की पहचान की गई है।
विज्ञापन
इमरजेंसी में तुरंत मिलेगी मदद
डीसीपी महिला सुरक्षा प्रीति यादव के मुताबिक पिंक बूथ में शिकायत लेकर आने वाली महिला को तुरंत मदद मिलेगी। बूथ में तैनात पुलिसकर्मी वहीं से महिला की सहायता करते हुए परिजनों से संपर्क करेंगी। डीसीपी ने बताया कि जनपद में पिंक बूथ बनाने के लिए काम चल रहा है और जल्द ही इस काम को पूरा किया जाएगा।
पिंक पुलिस बूथ में केंद्रीकृत व्यवस्था होगी। जहां महिलाओं को कई तरह की सेवा दी जाएगी। किसी तरह की इमरजेंसी में मदद मिलेगी। प्राथमिक चिकित्सा से लेकर अन्य तरह की व्यवस्था होगी। इन्हीं पिंक बूथ से पिंक पेट्रोल वाहन अटैच होंगे जो महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जाएंगे। दो माह में नॉलेज पार्क, ग्रेटर नोएडा वेस्ट व नोएडा के सेक्टर-62 में पिंक बूथ खोल दिए जाएंगे। - लक्ष्मी सिंह, पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्घ नगर