फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Phonerwa: This time it has crossed 200 and someone is saying that we are also ready.

फोनरवा: अबकी बार 200 पार तो कोई कह रहा हम भी तैयार

Mon, 06 Nov 2023 01:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Phonerwa: This time it has crossed 200 and someone is saying that we are also ready.
फोनरवा: अबकी बार 200 पार तो कोई कह रहा हम भी तैयार
विज्ञापन

- कोषाध्यक्ष प्रत्याशी को लेकर खींचतान जारी, नाम लेने से बच रहा योगेंद्र पैनल
फोटो:::

मोहम्मद हमजा
नोएडा। फेडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव को लेकर पैनलों के बीच बयानबाजी का दौर जारी है। योगेंद्र शर्मा समर्थक 242 मतदाताओं में से 200 के पार वोट मिलने की बात कर रहे हैं। वहीं राजीव गर्ग पैनल के समर्थक भी ताल ठोक कर दावे करते दिख रहे हैं कि हम भी तैयार हैं।
पैनलों का जमीनी और डिजिटल माध्यमों पर चुनाव का प्रचार गति पकड़ने लगा है। रविवार को भी कई सेक्टरों में मतदाताओं को अपनी ओर खींचने की लड़ाई जारी रही। वहीं दूसरी ओर फोनरवा कोषाध्यक्ष प्रत्याशी को लेकर पैनल के सदस्यों के बीच उठापटक है। योगेंद्र पैनल कोषाध्यक्ष प्रत्याशी का नाम लेने से बचता नजर आ रह है।
विज्ञापन


राजीव गर्ग पैनल की ओर से सेक्टर-105 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ओमवीर बंसल का नाम सामने आ रहा है। वहीं संगठन के वर्तमान कोषाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा के नाम पर अभी तक संशय बना हुआ है। केके जैन खुलकर किसी का नाम लेने से बच रहे हैं। हालांकि कोषाध्यक्ष के लिए पवन यादव का नाम भी चुनावी गलियारों में खूब उछाला जा रहा है। वैसे अशोक मिश्रा इस मुद्दे पर हाथ खींचते नजर आए। अगर राजीव पैनल से बंसल कोषाध्यक्ष का चुनाव लड़ते हैं तो योगेंद्र पैनल के लिए यह बड़ा सिरदर्द साबित हो सकता है, क्योंकि पिछले चुनाव में बंसल ने 90 से अधिक मत हासिल कर कड़ी टक्कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकारिणी के नामों को लेकर दोनों ही पैनल बहुत विचार-विमर्श कर रहे हैं। उम्मीदवारों के पिछले चुनाव में प्रदर्शन को भी गंभीरता से आंका जा रहा है। रविवार सुबह 11 बजे मतदाता सूची को लेकर आपत्तियों का दौर समाप्त हुआ। चुनाव अधिकारी सेवानिवृत कर्नल शशि वैद्य ने बताया की मतदाता सूची को लेकर कुल दस आपत्तियां दर्ज की गई हैं। इनकी सोमवार को जांच की जाएगी और जरूरत पड़ने पर संबंधित लोगों की राय व दस्तावेज की जांच करके मंगलवार शाम तक संशोधित मतदाता सूची जारी कर दी जाएगी।

दूसरी तरफ सेक्टर-51 आरडब्ल्यूए महासचिव संजीव कुमार ने आगामी चुनाव में फोनरवा के आजीवन और संस्थापक सदस्यों को मतदान के अधिकार देने की डिप्टी रजिस्ट्रार से मांग की है। संजीव का कहना है कि संस्थापक सदस्यों के साथ ही आजीवन सदस्यों ने भी संगठन के लिए काफी मेहनत की है, उन्हें अलग-थलग नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed