फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   person from Haryana replied to Sachin neighbor Mithilesh bhabhi on lappu sa sachin jhingur sa ladka dialogue

'लप्पू सा सचिन हीरो से कम नहीं': इस शख्स ने दिया पड़ोसन भाभी को जवाब, बोला- डिप्रेशन में है पूरा पाकिस्तान

Sat, 12 Aug 2023 05:19 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 12 Aug 2023 05:19 PM IST
सार

हरियाणा के एक शख्स ने सचिन की पड़ोसन मिथिलेश को करारा जवाब दिया। इंस्टाग्राम पर रील बनाकर आदी अंतिल नाम के यूजर ने कहा कि उस लप्पू से सचिन ने पूरे पाकिस्तान को डिप्रेशन में डाल रखा है। 

विज्ञापन
person from Haryana replied to Sachin neighbor Mithilesh bhabhi on lappu sa sachin jhingur sa ladka dialogue
आदी, सचिन और सीमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीमा और सचिन की लव स्टोरी के बीच उनकी पड़ोसन भाभी मिथिलेश भाटी भी इन दिनों सुर्खियों में हैं। लप्पू सा सचिन, झींगुर सा लड़का वाला बयान सोशल मीडिया पर वायरल है। लोग इस डायलॉग पर मीम्स बना रहे हैं। इसी बीच एक हरियाणा के शख्स को मिथिलेश भाटी का ये डायलॉग पसंद नहीं आया है। इंस्टाग्राम पर रील बनाने वाले आदी अंतिल ने जब मिथिलेश भाभी का डायलॉग सुना तो उन्होंने अपने अंदाज में करारा जवाब दिया। 

विज्ञापन

हरियाणा के आदी अंतिल का सचिन की पड़ोसन को जवाब
आदी अंतिल ने कहा कि आज कल एक वीडियो वायरल हो रही है। एक लेडी बोल रही है कि लप्पू सा सचिन है। बोलना उसे आता नहीं, पाकिस्तान से सीमा हैदर कैसा आ गई। देखों अगर वो जासूस न निकली, सिंपल तरीके से आई है। तो फिर... तुम पहले ही उसकी बेइज्जती कर रही हो। तुमको पता है उस लप्पू से सचिन ने पूरे पाकिस्तान को डिप्रेशन में डाल रखा है। 

आगे कहा कि सब ये सोच रहे हैं कि क्या हम उससे भी ज्यादा गए-गुजरे हैं। वो ये सोच रहे हैं। तुम खुद उसकी इतनी बेइज्जती कर रही हो। लप्पू सा सचिन है। बोलना इसे आता नहीं। बोलना तो तुझे नहीं आ रहा है। ध्यान से देख उसे खुद बोलना नहीं आ रहा है। लेकिन उसकी आंखें बोल रही हैं। आंखों से उसने अजय देवगन को फेल कर दिया। हिम्मत देख उसकी डट के खड़ा है, सनी देओल की तरह और गेम देख उसका क्या गेम खेला है। अक्षय कुमार भी फेल है उसके सामने और बोलते हैं लप्पू का सचिन है। लप्पू तो उसे तब बनाएंगे जब वह जासूस निकली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन की भाभी मिथिलेश का सबसे फेमस डायलॉग
जानकारी के लिए बता दें कि अभी हाल की में सचिन के पड़ोस में रहने वाली मिथिलेश भाटी का एक डायलॉग सोशल मीडिया पर वायरल है। 'लप्पू सा सचिन, झींगुर सा लड़का'। जिसमें वह सचिन को लप्पू और झींगुर बता रही हैं। ये डायलॉग हर जगह सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। अभी हाल ही में एक टीवी चैनल पर बातचीत करते हुए भाभी मिथिलेश ने बताया कि लप्पू और झींगूर का मतलब क्या होता है। लप्पू सा सचिन, झींगूर सा लड़का, बोलना उसको आता नहीं है। बोल वो सकता नहीं है। इसमें ऐसा क्या है, जो सीमा हैदर उसे प्यार करेगी इससे। 

विज्ञापन

लप्पू और झींगूर का क्या होता है मतलब
मिथिलेश भाटी ने कहा कि झींगूर का मतलब होता है। जैसे सावन में बारिशों का महीना है। अगर ज्यादा दिनों तक कोई कपड़ा, उसमें कॉकरोच टाइप पड़ जाते हैं सफेद-सफेद।  लप्पू नॉर्मल सी बात है। लप्पू का मतलब होता है जो लड़का बोल नहीं पाता हो। जो बहुत सीधा होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed