फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   People take oath on Rashtriya Ekta Diwas

वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता की शपथ

Thu, 31 Oct 2019 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
People take oath on Rashtriya Ekta Diwas
नूंह। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर स्थानीय यासीन मेव डिग्री कालेज से शहीदी पार्क तक रन फार यूनिटी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक संगीता कालिया ने लोगों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए शपथ दिलवाई। उन्होंने लोगों को देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सत्य और निष्ठा से योगदान करने का संकल्प भी दिलवाया। इस दौरान मुख्य रूप से एसडीएम प्रदीप अहलावत, उप-पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, धर्मबीर सिंह, विरेंद्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी सूरजभान, डीएसओ मैरी, मंच संचालक मास्टर अशरफ हुसैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक संगीता कालिया ने रन फॉर यूनिटी को स्थानीय यासीन मेव डिग्री कालेज के सामने से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि हमें सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन से देश भक्ति एवं राष्ट्रीय प्रेम की प्रेरणा लेनी चाहिए। हमें अपने देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने के लिए अपना पूर्ण योगदान देना होगा। सरदार वल्लभ भाई पटेल का जीवन प्रेरणा दायक रहा है। उन्होंने राष्ट्र की आजादी के लिए लोगों को एकजुट करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्हें भारत के लौह पुरुष के रूप में भी जाना जाता है। उन्होंने कई आंदोलनों का सफलता पूर्वक नेतृत्व किया, इसलिए उन्हें सरदार के नाम से भी नवाजा गया था। देश की आजादी के बाद विभिन्न 562 रियासतों का भारत में विलय करवाकर देश को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य किया। सरकार द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल के अखंड भारत के सपने को साकार किया गया है। सरदार वल्लभ भाई पटेल की स्मृति में गुजरात में विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा का निर्माण किया गया है। रन फॉर यूनिटी में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों, पुलिस विभाग तथा अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी के अलावा विभिन्न गैर सरकारी संगठनों के लगभग 3 हजार प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed