{"_id":"5e628ade8ebc3eeb5300f7cb","slug":"people-rush-to-withdraw-money-from-yes-bank-mewat-news-noi4969557157","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमा राशि निकालने के लिए यश बैंक में बाहर लगी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमा राशि निकालने के लिए यश बैंक में बाहर लगी भीड़
विज्ञापन
तावड़ू। नगर के यस बैंक की शाखा में शुक्रवार को जमाराशि निकालने वालों की भीड़ रही। बैंक से 50 हजार रुपये से ज्यादा की राशि की निकासी नहीं होने से खाताधारकों ने बैंक प्रबंधन व सरकार के प्रति रोष जताया।
रिजर्व बैंक के निर्देशानुशार 5 मार्च से आगामी 3 अप्रैल तक खाताधारक बैंक से महीने में 50 हजार से ज्यादा की निकासी नहीं कर पाएंगे। इस निर्देश के बाद से ही खाताधारकों में बेचैनी बढ़ गई। इसी के कारण शुक्रवार को तावडू पुरानी अनाजमंडी में स्थित यस बैंक की शाखा में खाताधारकों की सुबह से शाम तक राशी निकालने के लिए भीड़ लगी रही।
जकरिया, रवि, मंजू, दीपक, तरुण, सरिता व आकिब समेत अन्य खाताधारकों ने बताया कि यह फैसला बिल्कुल गलत है। उपभोक्ताओं को बैंक से मिल रहीं एटीएम निकासी, इंटरनेट बैंकिंग, आर टी जी एस आदि सभी सुविधाओं को बंद कर दिया गया। इससे उनके सामने अर्थिक समस्या आ गई है। खाताधारकों को अपनी जमा पूंजी के डूबने का भी डर सता रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि सरकार व बैंक की तरफ से उन्हें कोई आश्वस्त नहीं दिया जा रहा है। इसके चलते उपभोक्ताओं में बेचैनी का माहौल है।
विज्ञापन
परेशान उपभोक्ताओं ने रिजर्व बैंक से इस फरमान को शीघ्र वापिस लेने की मांग की है। उपभोक्ताओं की ज्यादा भीड़ व उनके क्रोध को भांपते हुए सुरक्षा के लिहाज से शाखा में पुलिस जवानों की तैनाती करनी पड़ी। रिजर्व बैंक के उपरोक्त फरमान के बाद शुक्रवार को बैंक में राशि जमा करने से खाताधारक कतराते दिखे। इस मामले में जब ब्रांच मैनेजर मनोज से बात की तो उन्होंने कहा कि नए दिशानिर्देशों के बारे में वह कुछ नहीं की सकते हैं। उच्च अधिकारी ही इस बारे में कुछ बता सकते हैं। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की जानकारी के लिए रिजर्व बैंक द्वारा जारी दिशा निर्देश का नोटिफिकेशन चस्पा किया है।