फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   People reacting fiercely on Twitter for proposed charge for blue tick

ट्विटर पर ट्रेंड: भैया थोड़ा ठीक ठीक लगा लो, ब्लूटिक सस्ते में मिलेगा क्या?, पढ़ें लोगों की मजेदार बातें

Thu, 03 Nov 2022 10:02 PM IST
Vikas Kumar हर्ष मिश्रा, नोएडा
हर्ष मिश्रा, नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 03 Nov 2022 10:02 PM IST
सार

ट्विटर पर फिलहाल ब्लूटिक के लिए फीस नहीं ली जाती। कंपनी की तय प्रक्रिया के बाद यूजर को ब्लूटिक दे दिया जाता है। ब्लूटिक का मतलब है कि यूजर का ट्विटर अकाउंट वेरिफाइड है। लेकिन अब ब्लूटिक के लिए यूजर को हर महीने 8 डॉलर यानी करीब 660 रुपये की फीस देनी होगी।

विज्ञापन
People reacting fiercely on Twitter for proposed charge for blue tick
ट्वटिर पर शेयर किया गया मीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भैया थोड़ा ठीक ठीक लगा लो। यह मीम सोशल मीडिया पर इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा ट्विटर की हो रही है। ऑनलाइन यूजरों के बीच सबसे गरम मुद्दा ब्लू टिक के लिए प्रस्तावित चार्ज है।

विज्ञापन


ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क के ट्वीट के बाद यह बात तय मानी जा रही है कि अब ब्लूटिकधारी यूजर्स से हर माह चार्ज वसूला जाएगा। करीब 20 अमेरिकी डॉलर प्रतिमाह शुल्क लगने की बात सामने आते ही इसका विरोध शुरू हो गया। हालांकि बाद में खुद एलन मस्क ने एलान किया है कि ट्विटर के ब्लूटिक वाले यूजर्स को प्रति माह 8 डॉलर यानी लगभग 660 रुपये देने होंगे।

विज्ञापन

इसके बाद से ही शहर में रहने वाले सभी ब्लूटिकधारी ट्विटर पर प्रतिक्रिया देते नजर आए। जिनके पास ब्लूटिक हैं वह मस्क की इस घोषणा का विरोध कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि मस्क दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति हैं। उन्हें अभिव्यक्ति के इस साधन से भी कमाई करनी है तो इसे बायकॉट करने का समय आ गया है। यह बिल्कुल गलत है। अब ब्लूटिक अब केवल उन्हीं को मिलेगा जो पैसे चुकाएंगे। पैसे नहीं चुकाने वाले ब्लूटिकधारी नहीं रह जाएंगे। वहीं कुछ लोगों ने चार्ज वसूले जाने की घोषणा को दिलचस्प बताया है। नोएडा निवासी असीम त्रिवेदी कहते हैं कि पूरे परिदृश्य को लेकर वह काफी उत्सुक हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि लोग अब क्या करते हैं।

वहीं ट्विटर यूजर अलग-अलग मीन बनाकर एलन मस्क को ट्रोल कर रहे हैं। इन दिनों सबसे अधिक शेयर की जा रही मीम में एक महिला सब्जी विक्रेता से कहती दिख रही है कि ‘भैया थोड़ा ठीक ठीक लगा लो’। सब्जी विक्रेता कोई और नहीं एलन मस्क हैं। वहीं कुछ ब्लूटिक यूजर्स लिख रहे हैं कि ‘ब्लूटिक तुस्सी जा रहे हो, तुस्सी ना जाओ’। वहीं लोग अक्षय की फोटो के साथ शेयर कर कह रहे हैं कि ‘पैसे का चक्कर बाबू भैया, पैसे का चक्कर’। वहीं यूजर दिपांशु लिखते हैं ‘देख रहे हो बिनोद ,कैसे फ्री चीजों पर पैसा कमाया जाता है’। वहीं एक यूजर ने लिखा कि इधर जहर खाने का पैसा नहीं हैं तू जा रे जा...।

विज्ञापन

ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है मुद्दा
एलम मस्क के एलान के बाद लोग इस फैसले को लेकर सवार उठा रहे हैं। मस्क कभी कॉफी तो कभी टी शर्ट की कीमत से इसे जोड़ रहे हैं। इसके बाद यह मुद्दा ट्विटर पर गरमाया हुआ है। शहर के यूजर्स लगातार ट्विटर के नए बॉस को ट्रोल करने में लगे हुए हैं। वहीं एलन मस्क भी ट्वीट कर अपनी बात दमदार तरीके से रख रहे हैं। लगातार किए जा रहे ट्वीट से यह मामला खूब ट्रेंड कर रहा है।

विकल्प तलाशने लगे लोग
जिले के ब्लूटिक होल्डर ट्विटर का विकल्प तलाशने में जुटे हैं। सेक्टर- 56 निवासी विशाल सक्सेना कहते हैं कि अपनी उपलब्धि का पैसा देना गलत है। अब ट्विटर का दूसरा विकल्प आ जाए तो बेहतर होगा। वहीं ब्लूटिक पाने की जद्दोजहद में जुटे लोगों का कहना है कि यह सरासर गलत है, ऐसा नहीं करना चाहिए। सेक्टर-62 निवासी रोशन सिंह का कहना है कि अगर ऐसा है तो इसका विकल्प देश में तैयार करना चाहिए।

क्या-क्या मिलेंगे फायदे
ट्विटर पर फिलहाल ब्लूटिक के लिए फीस नहीं ली जाती। कंपनी की तय प्रक्रिया के बाद यूजर को ब्लूटिक दे दिया जाता है। ब्लूटिक का मतलब है कि यूजर का ट्विटर अकाउंट वेरिफाइड है। लेकिन अब ब्लूटिक के लिए यूजर को हर महीने 8 डॉलर यानी करीब 660 रुपये की फीस देनी होगी। इसे लागू करने की तारीख तय नहीं है। माना जा रहा है कि फीस सभी देशों में अलग-अलग हो सकती है। यह फीस उस देश की पर्चेजिंग पावर क्षमता पर निर्भर रहेगी। भारत में यह कितनी होगी, इस पर अभी तक कोई पुष्ट जानकारी नहीं है। पेड यूजर को रिप्लाई , मेंशन और सर्च में प्राथमिकता मिलेगी। वह लंबे वीडियो और ऑडियो पोस्ट कर सकेंगे। उन्हें नॉर्मल यूजर्स के मुकाबले आधे ऐड दिखेंगे। ब्लूटिकधारी ट्विटर के साथ कॉन्ट्रैक्ट करने वाले पब्लिशर के पेड आर्टिकल फ्री में पढ़ सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed