फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   People of the district consumed liquor worth Rs 1,017 crore in seven months

Noida News: जिले के लोगों ने सात माह में गटकी 1,017 करोड़ की शराब

Tue, 14 Nov 2023 01:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
People of the district consumed liquor worth Rs 1,017 crore in seven months
जिले के लोगों ने सात माह में गटकी 1,017 करोड़ की शराब
विज्ञापन




तीन साल अप्रैल से अक्तूबर के बीच शराब से मिलने वाला राजस्व करीब 44 प्रतिशत बढ़ा

गर्मी में बीयर की मांग ज्यादा, तीन साल में खपत में दोगुना इजाफा

नवीन कुमार

ग्रेटर नोएडा। जिले के लोग पिछले सात माह में 1,017 करोड़ की शराब गटक गए हैं। लोगों के इस शौक से राजस्व भी बढ़ गया है। पिछले तीन साल (अप्रैल से अक्तूबर तक) में आबकारी विभाग को 44 प्रतिशत अधिक राजस्व मिला है। गर्मी में लोगों ने बीयर पीना ज्यादा पसंद किया है। ऐसे में बीयर की खपत भी करीब दोगुना बढ़ी है।

जिले में शराब की 535 दुकानें हैं। इनमें अंग्रेजी शराब की 140, देसी शराब की 231, बीयर की 138, 25 मॉडल शॉप और एक भांग की दुकान है। दुकानों पर शराब की बिक्री बढ़ती जा रही है। पिछले तीन वर्ष में अंग्रेजी शराब की बिक्री 60,54,556 से 79,67,355 बोतल तक पहुंची है। वहीं, देसी शराब की बिक्री 81,65,416 से 1,20,49,414 लीटर पर पहुंच गई है।
विज्ञापन




अप्रैल से अक्तूबर के बीच गर्मी अधिक होने से लोग बीयर पीना ज्यादा पसंद करते हैं, इसका असर बिक्री पर भी देखने को मिला है। वर्ष 2021 में 1.80 करोड़ बीयर की केन बिकी थी, जबकि चालू वर्ष में 3.01 करोड़ बिकी है। वर्ष 2021 के अप्रैल से अक्तूबर के बीच जहां 677 करोड़ रुपये का राजस्व मिला था, वहीं चालू वित्तीय वर्ष में 1017 करोड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

तीन साल में अप्रैल से अक्तूबर के बीच बिक्री

वर्ष राजस्व (करोड़) देसी (लीटर) अंग्रेजी (बोतल) बीयर (केन)

2021 677.83 8165416 6054556 18091529

2022 847.64 10571983 6487810 28818787

2023 1017.57 12049414 7967355 30112883

---



हरियाणा और अन्य राज्य से शराब की तस्करी रुकने से जिले में बिक्री बढ़ी है। साथ ही, लोगों को अन्य राज्य की शराब पर ज्यादा भरोसा भी नहीं रहा हैं। यह बिक्री बढ़ने का मुख्य कारण है। - सुबोध श्रीवास्तव, जिला आबकारी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed