{"_id":"648a160b16a45b6d1600ad94","slug":"people-of-century-apartment-camped-outside-the-house-noida-news-c-1-gnd1002-628310-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सेंचुरी अपार्टमेंट के लोगों ने घर के बाहर डाला डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सेंचुरी अपार्टमेंट के लोगों ने घर के बाहर डाला डेरा
विज्ञापन
फोटो-- -
सेंचुरी अपार्टमेंट के लोगों ने घर के बाहर डाला डेरा
- बिजली कटौती से तंग आकर बच्चे, महिलाओं ने पार्क में बिताई आधी रात
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-100 स्थित सेंचुरी सोसाइटी में आए दिन बिजली कटौती के कारण लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। बुधवार आधी रात तक सोसाइटी के लोगों ने पार्क में आकर अपनी खाट, दरी व चादरें बिछा कर रात गुजारी। इसकी शिकायत की सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करते हुए नाराजगी जताई तो बिजली विभाग के अधिकारियों की नींद खुली।
इसके बाद बिजली विभाग के अधिकारियों ने सेंचुरी अपार्टमेंट की बिजली देर रात सुचारू कराई। अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों का आरोप है कि यहां बिजली आने और जाने का कोई समय निर्धारित नहीं हैं। इस वजह उन्हें बार-बार अपने घरों से बाहर पार्क में आना पड़ रहा है। हालांकि कुछ परिवार के बुजुर्ग बीमार होने के कारण भीषण गर्मी में भी अपने घरों में ही रुकने को मजबूर हैं। सेंचुरी अपार्टमेंट के महासचिव पवन यादव ने बताया कि तीन चार दिन से गर्मी बढ़ते ही यहां बिजली ने रुलाना शुरू कर दिया है।
लोगों ने बताया कि दिल्ली से सटे नोएडा में नो पावर कट और निर्बाध आपूर्ति का दावा किया जाता है। लेकिन की हकीकत कुछ और ही है। चंद सोसाइटी को छोड़ कर पूरे शहर का बिजली ढांचा जर्जर है। मामले पर मुख्य अभियंता राजीव मोहन से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। वहीं इस क्षेत्र के अधिशासी अभियंता रचित का कहना है कि 10 मिनट के लिए बिजली काटी गई थी। इसके बाद आपूर्ति शुरू करा दी गई।