{"_id":"62dc54c05ff6e7675c4cd356","slug":"people-of-11-sectors-will-get-surface-parking-noida-news-noi6610977154","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 सेक्टरों के लोगों को मिलेगी सरफेस पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 सेक्टरों के लोगों को मिलेगी सरफेस पार्किंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। प्राधिकरण ने शहरवासियों को नए सिरे से सरफेस पार्किंग की सुविधा दिलाने की कवायद शुरू कर दी है। अब 11 सेक्टरों में सरफेस पार्किंग का संचालन करने के लिए टेंडर निकाला गया है। टेंडर 29 जुलाई को खुलेगा। इसके बाद एजेंसी चयन की कवायद शुरू होगी।
इससे पहले प्राधिकरण ने बड़े क्लस्टर में पार्किंग का ठेका दे रखा था, लेकिन बाद में पार्किंग ठेके की समयावधि खत्म होने के बाद सरफेस पार्किंग के लिए अलग से टेंडर निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी के तहत अब प्राधिकरण कवायद कर रहा है। प्राधिकरण की ओर से क्लस्टर-6 स्थित वर्क सर्किल-7 के सेक्टर-80, क्लस्टर-8 के सेक्टर-74, 75, 76, 77, 78, 79, 94, 104 और 120, क्लस्टर-2 के सेक्टर-62 में सरफेस पार्किंग के लिए टेंडर जारी किया गया है।
ई-साइकिल संचालन के लिए फिर से टेंडर
शहर के 62 स्थानों पर ई-साइकिल स्टैंड बनाए गए हैं। यहां ई-बाइक संचालन के लिए कई बार टेंडर निकाला गया है, लेकिन अब तक एक भी एजेंसी का चयन नहीं किया जा सका है। ई-बाइक संचालन के लिए भी निकले टेंडर की बिड 29 जुलाई को खुलेगी। इसके बाद पता चलेगा कि एजेंसी का चयन हो पाता है या नहीं। प्राधिकरण के मानकों के अनुसार ई-बाइक संचालन करने वाली एजेंसी को विज्ञापन से खर्च निकालना होगा। यहां एजेंसी को एक-एक साइकिल स्टैंड पर 10-10 साइकिल किराये पर चलाने के लिए रखने हैं।