{"_id":"691f60235faa3b1d9505aefb","slug":"people-face-the-problems-na-news-c-121-1-pbt1010-148397-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: केंद्र प्रभारी निलंबित, रमनगरा धान खरीद केंद्र भी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: केंद्र प्रभारी निलंबित, रमनगरा धान खरीद केंद्र भी बंद
Fri, 21 Nov 2025 12:08 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Fri, 21 Nov 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। तौल न होने से आहत किसान की ओर से धान की फसल जलाने और आत्महत्या के प्रयास मामले में कलीनगर तहसील क्षेत्र के धान क्रय केंद्र रमनगरा के केंद्र प्रभारी को निलंबित किया है। यह कार्रवाई पीसीयू के जिला प्रबंधक व अपर जिला सहकारी अधिकारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर एआर कोऑपरेटिव ने की है। क्रय केंद्र बंद करने के निर्देश भी दिए हैं।
गांव धुरिया पलिया ने निवासी किसान सुखविंदर ने 20 से अधिक बाद भी धान की तौल न होने पर 14 नवंबर को रमनगरा खरीद केंद्र पर खड़ी ट्रॉली में भरेे धान को जलाने और आत्मदाह का प्रयास किया था। किसानों और सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे समझाकर शांत कराया। मामले की जांच अपर जिला सहकारी अधिकारी व जिला प्रबंधक पीसीयू को सौंपी थी। जांच रिपोर्ट में केंद्र प्रभारी अमीर सिंह की ओर से समय पर धान का मानक न जांचना, खरीद में देरी करना और किसानों से सौहार्दपूर्ण व्यवहार न करना मिला। रिपोर्ट मिलने पर एआर कोऑपरेटिव डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने बी-पैक्स सोसाइटी के सचिव को पत्र जारी कर क्रेंद्र प्रभारी को निलंबित कर दिया और क्रय केंद्र बंद करने के आदेश दिए हैं।