फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   People demand better bus service in Firozpur Jhirkha

13 साल बाद भी उपडिपो की बाट जोह रहा झिरका

Wed, 07 Oct 2020 11:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
People demand better bus service in Firozpur Jhirkha
फिरोजपुर झिरका। नगर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की घोषणा के 13 साल बाद भी उपडिपो नहीं बना है।
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि बसों की संख्या कम होने की वजह से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। फिरोजपुर झिरका में 2003 तक उपडिपो था।
पहले करीब 20 बसें खड़ी रहती थी और लंबे रूट के लिए जयपुर, मथुरा, वृंदावन, कोटा, चंडीगढ़, रोहतक, हरिद्वार, आगरा, दिल्ली, फरीदाबाद, अलीगढ़ के लिए बसें चलती थीं। झिरका तीर्थ नगरी के रूप में जाना जाता है इसलिए प्रतिदिन कई लोग यहां घूमने के लिए आते हैं। मजबूरी में लोगों को डग्गामार वाहनों में यात्रा करना पड़ रहा है। नगरवासियों ने सरकार से इस समस्या के समाधान की मांग की है।
बड़ी संख्या में यहां लोग राजस्थान से आते हैं। बसों की कमी के कारण दिक्कत हो रही है। जान जोखिम में डालकर लोग यात्रा कर रहे हैं। सरकार को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है। मौलाना यूसुफ, पाठ खोयरी
विज्ञापन

झिरका के लोग बस उपडिपो की मांग लंबे समय से कर रहे हैं। प्रदेश में गठबंधन सरकार है। झिरका बस उपडिपो बनाने की मांग उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के माध्यम से पूरी र्की जाएगी। - आजाद मोहम्मद, जजपा जिला प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed