फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   people can apply in plot scheme near airport till 23rd

Noida News: एयरपोर्ट के पास प्लॉट स्कीम में अब 23 तक कर सकेंगे आवेदन

Sun, 04 Aug 2024 06:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 06:56 PM IST
विज्ञापन
people can apply in plot scheme near airport till 23rd
- तेजी से बढ़ते आवेदन को देख यीडा ने बढ़ाई तारीख, अब 10 अक्तूबर को होगा ड्रॉ
विज्ञापन

नंबर



1 लाख फॉर्म बिक चुके हैं अब तक
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास घर बनाने के इच्छुक लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए यमुना प्राधिकरण (यीडा) ने प्लॉट स्कीम में आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। अब 5 अगस्त की बजाय 23 अगस्त तक इस स्कीम में आवेदन किए जा सकेंगे। इसके साथ ही 20 सितंबर को होने वाले लकी ड्रा के लिए भी तारीख बढ़ाकर 10 अक्तूबर कर दी गई है। योजना के तहत अब तक एक लाख फॉर्म बिक चुके हैं।

दरअसल, पांच जुलाई को यीडा के आवासीय सेक्टर 16, 18, 20 और 22डी में सात अलग अलग श्रेणियों में 361 भूखंडों पर योजना शुरू की थी। इसके तहत पांच अगस्त तक पंजीकरण किए जाने थे। योजना में एक महीने में करीब एक लाख फॉर्म बिक चुके हैं। इनमें से ज्यादातर आवेदक पंजीकरण के दौरान जमा होने वाली 10 प्रतिशत राशि भी जमा कर चुके हैं। हर वर्ग के लिए 10 प्रतिशत राशि के अलग मापदंड तय किए गए हैं। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि आवेदकों की मांग पर आवेदन की अंतिम तिथि 23 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। अब 10 अक्तूबर को ड्रा निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed