फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   People are troubled due to lack of local transport service

Noida News: लोकल परिवहन सेवा नहीं होने से लोग परेशान

Sun, 02 Nov 2025 07:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 07:08 PM IST
विज्ञापन
People are troubled due to lack of local transport service
लोकल परिवहन सेवा नहीं होने से लोग परेशान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। शहर से लोकल रूटों पर सार्वजनिक परिवहन सुविधा नहीं होने से हर रोज हजारों की संख्या में लोग परेशान रहते है। उनको चंद किलोमीटर की दूरी तय करने में कई गुना किराया खर्च करना पड़ता है। इन रूटों पर चलाने के लिए आई मिनी बस सेवा भी शुरू नहीं हुई है।
नोएडा, ग्रेटर नोएडा और जेवर को जिला मुख्यालय से जोड़ने के लिए स्थानीय लोगों के लिए सार्वजनिक परिवहन सुविधा नहीं है। इन रूटों पर बसों का संचालन नहीं होता है। हर रोज हजारों की संख्या में दैनिक यात्री आते जाते है। रोडवेज की बसें नहीं होने पर मजबूरन लोगों को ऑटो या निजी वाहनों में यात्रा करनी पड़ती है। कई बार यात्रियों से चंद दूरी के लिए निजी वाहन चालक मनमाना किराया वसूलते है।
विज्ञापन




आर्य प्रतिनिधि सभा के जिला उपाध्यक्ष डॉ. आनंद आर्य ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो के आरएम को पत्र लिखकर नोएडा और ग्रेटर नोएडा से दनकौर, जेवर और रबुपुरा, दादरी समेत स्थानीय रूटों पर बसें चलाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
-नोएडा से दादरी, ग्रेटर नोएडा,जेवर, रबूपुरा समेत दस रूटों पर चलाने के लिए शासन से मिनी बसें आई है। इन बसों को चलाने की प्रक्रिया चल रही है। जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उनको संचालन होगा। - अनिल कुमार शर्मा एआरएम ग्रेटर नोएडा डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed