फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   People are facing problems due to dirty water on the road, despite complaints not being heard, the outbreak of mosquitoes increased

सड़क पर भरे गंदे पानी से लोगों को हो रही परेशानी,शिकायतों के बावजूद सुनवाई नहीं, मच्छरों का प्रकोप बढ़ा

Sun, 26 Sep 2021 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
People are facing problems due to dirty water on the road, despite complaints not being heard, the outbreak of mosquitoes increased
People are facing problems due to dirty water on the road, despite complaints not being heard, the outbreak of mosquitoes increased
पिनगवां। पिनगवां से राजुकत्ताल मदरसा को जाने वाली सड़क पर हर समय कॉलोनी का गंदा पानी भरे रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, मलेरिया से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। इस संबंध में ग्रामीण कई संबंधित अधिकारियों से शिकायत भी कर चुके हैं, लेकिन अब तक किसी ने सुध नहीं ली है। इससे ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

कस्बा की नगर कॉलोनी निवासी शकील मलिक, अमीर खान, सदाम मेंबर, साकिर सैफी, नियाज मोहम्मद, असगर अली, सद्दाम हुसैन और फारूक ने बताया कि उनकी कॉलोनी से राजुकत्ताल मदरसा को सड़क जाती है। कॉलोनी के गंदे पानी की निकासी के लिए एक साल पहले पंचायत द्वारा बनाया गया नाला कुछ समय बाद ही टूट गया था। इससे गंदे पानी की निकासी रुक गई और सारा पानी सड़क पर ही बह रहा है। करीब 6 महीने से सड़क पर बह रहे गंदे पानी से मलेरिया का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे असगर के बहनोई की मौत हो चुकी है। गंदे पानी की बदबू से आसपास के रहने वालों का जीना दूभर हो गया है। बदबू के कारण लोगों का खाना-पीना और सांस लेना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सड़क पर चलने वाले वाहनों से लोगों के कपड़े खराब हो जाते हैं। मस्जिद में नमाज पढ़ने जाने वाले लोगों को जाने-आने में परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि नाले की मरम्मत के लिए वे सरपंच और अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक समाधान नहीं किया गया है। उन्होंने चेतावनी देकर कहा कि अगर जल्द ही गंदे पानी की निकासी का प्रबंध नहीं किया गया तो कॉलोनीवासियों को मजबूरन पिनगवां में पुन्हाना-नगीना सड़क को जाम करना पड़ेगा। वहीं, इस बारे में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि वह पुन्हाना के बीडीपी से इसकी जांच कराएंगे। अगर पंचायत में फंड हुआ तो नाले का निर्माण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed