फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Pension being transferred to bank accounts of 82 dead people in Greater Noida

UP: 82 मृतकों के बैंक खातों में जा रही थी पेंशन, सत्यापन पर खुला राज; अभी सामने आ सकते हैं और आंकड़े

Thu, 01 May 2025 11:09 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा Published by: विकास कुमार Updated Thu, 01 May 2025 11:09 PM IST
सार

जिले प्रत्येक पेंशन धारक 25 मई तक हर हाल में सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन में मृतक और अपात्र पाए जाने वालों की पेंशन रोक दी जाएगी।

विज्ञापन
Pension being transferred to bank accounts of 82 dead people in Greater Noida
पेंशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

82 पेंशन धारक ऐसे हैं जो इस दुनिया में हैं ही नहीं, लेकिन उनके खाते में हर महीने पेंशन राशि जा रही है। यह आंकड़ा घर-घर जाकर किए जाने के सत्यापन में सामने आया है। मृतक और अपात्र पेंशनर्स का पता लगाकर पेंशन रोकी जाएगी। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी है। मृतक पेंशन के बैंकों से जानकारी मांगी गई है। सत्यापन 25 मई तक पूरा होगा।

विज्ञापन

जिले में राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन के 14,881 लाभार्थी हैं। 4,503 दिव्यांग और 15,416 विधवा पेंशन धारक हैं। शासन स्तर से सभी पेंशनर्स का सत्यापन करके मृतक और अपात्र पेंशनर्स का पता लगाया जा रहा है। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने उपजिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी, नगर पालिका या नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को सत्यापन के निर्देश दिए हैं। 10 अप्रैल को प्रत्येक विभाग को पेंशन पाने वाले लोगों की सूची उपलब्ध कराई। वृद्धावस्था पेंशन धारकों के बैंक खातों में पेंशन समाज कल्याण विभाग भेजता रहा है। अभियान चलने पर गड़बड़ी का पता चला है। विभागीय अधिकारियों ने जिन बैंक खातों में पेंशन भेजी है। उन बैंकों को पत्र लिखकर लेन-देने की जानकारी मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

28 अप्रैल तक 14,881 पेंशन धारकों में से 5,214 का सत्यापन हुआ। इनमें 82 पेंशन धारक की मौत हो चुकी है, लेकिन प्रतिमाह एक हजार रुपये उनके बैंक खाते में पेंशन दी जाती है। इस हिसाब से छह माह में मृतक पेंशनधारकों को करीब 4.49 लाख रुपये पेंशन भेजी गई है। मृतक पेंशन धारकों का पता लगने के बाद जिला समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने बैंक से जानकारी मांगी है। इनमें पेंशन धारक की मृत्यु होने के बाद भी बैंक से पेंशन राशि निकाली गई है या खाते में ही जमा है। परिजनों ने बैंक को इसकी सूचना दी थी या नहीं।

जिले प्रत्येक पेंशन धारक 25 मई तक हर हाल में सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन में मृतक और अपात्र पाए जाने वालों की पेंशन रोक दी जाएगी। -सतीश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी, गौतमबुद्धनगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed