{"_id":"5dae0d028ebc3e93de12652f","slug":"penalty-on-authority-for-pollution-noida-news-noi4687234162","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण का स्तर बढ़ सकता है-----सावधानी के साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण का स्तर बढ़ सकता है-----सावधानी के साथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राधिकरण समेत 13 साइटों पर 4.20 लाख का जुर्माना
नोएडा। दिवाली नजदीक आते ही प्रदूषण का स्तर वातावरण में बढ़ने लगा है। एयर क्वालिटी इंडेक्स एक बार फिर खतरे के निशान से ऊपर जा रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि दिवाली के बाद पांच दिनों तक इस स्तर में बढ़ोतरी रहेगी। इसके लिए क्षेत्रीय प्रदूषण विभाग लगातार अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को 13 साइटों पर 4.20 लाख का जुर्माना लगाया गया है। प्रदूषण विभाग के अनुसार, टीम ने कई कंस्ट्रक्शन साइटों का निरीक्षण किया। जहां एक संस्थाओं पर नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना लगाया गया है। साथ ही उन्हें चेतावनी दी गई है कि वह इस तरह का कृत्य दोबारा न करें अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी। खास बात ये है कि प्रदूषण फैलाने में नोएडा प्राधिकरण की परियोजनाओं का निर्माण करने वाले ठेकेदार नंबर एक पर हैं। ये एनजीटी के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। क्षेत्रीय प्रदूषण टीम ने ऐसे पांच स्थानों पर छापामार कर 2.50 लाख रुपये का जुर्माना किया। इसमें सेक्टर-63 में सी-103 व ए-75 में खुले में निर्माण सामग्री रखने पर प्राधिकरण पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना किया गया। इसके अलावा नोएडा स्टेडियम के पास खुले में पड़ी मिट्टी देखकर प्राधिकरण पर 50 हजार, सेक्टर-57 के सार्वजनिक शौचालय में गंदगी पाए जाने पर प्राधिकरण पर 50 हजार रुपये साथ ही सेक्टर-1 में निर्माणाधीन भूमिगत पार्किंग में नियम का उल्लंघन करने पर प्राधिकरण पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा सेक्टर-58 स्थित ट्रांसफार्मर प्राइवेट लिमिटेड ए-41 पर 50 हजार रुपये, सेक्टरी-63 स्थित सी-44 पर 20 हजार, बी-111 पर 20 हजार, बी-79 पर 20 हजार, बी-33 पर 20 हजार, ए-81 पर 20 व पास में ही दो सीमेंट की दुकानों पर भी 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
दिवाली की रात ध्वनि प्रदूषण पर लगेगा जुर्माना
दिवाली से पहले ही प्रदूषण का स्तर खतरे के निशान से ऊपर चल रहा है। आगामी दो दिनों के अंदर यह रेड जोन में चला जाएगा। इसका असर दिवाली के बाद तक रहेगा। इसके अलावा ध्वनि प्रदूषण भी अहम है। क्षेत्रीय प्रदूषण विभाग ने टीमों का गठन किया है। यह टीमें अब भी सेक्टरों में जाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों पर जुर्माना लगा रही है। इसके अलावा दिवाली की रात मानकों से अधिक ध्वनि करने वाले पटाखे जलाने वालों पर भी निगरानी रहेगी। इन पर भी जुर्माना लगाया जाएगा।
आंकड़े
नोएडा में अनुमानित एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 261 रिकॉर्ड किया गया। जबकि शहर में लगे चार मॉनिटरिंग मशीन के अनुसार, सेक्टर-62 में 252, सेक्टर-125 में 253, सेक्टर-01 में 274 व सेक्टर-116 में 264 रहा। इस आधार पर अगर देखा जाए तो अब तक थोड़ी राहत है।
विज्ञापन
इन पर ध्यान जरूरी :
बुजुर्ग व बच्चे घर से बाहर कम निकलें
ग्रीन पटाखे भी न जलाएं, 70 प्रतिशत फैलाता है प्रदूषण
पराली जलाने पर लगे रोक
प्राधिकरण द्वारा सड़क किनारे घास लगाई जाए
कूड़ा बिल्कुल भी न जलाएं
कंस्ट्रक्शन साइटों पर रोक लगे
सड़क, डिवाइडर व बिल्डिंग में तोड़फोड़ बंद हो
सार्वजनिक स्थान पर न थूकें
गले में खराश होने पर गुनगुने पानी का उपयोग करें
किसी भी तरह की दिक्कत होने पर डॉक्टर से पूछकर ही दवाई लें
एन-95 मास्क का ही उपयोग करें
वर्जन
एनजीटी के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। दीवाली के दिन ध्वनि प्रदूषण करने वालों के खिलाफ उचित कदम उठाएं जाएंगे। इसके लिए टीम तैयार की गई है। जो पूरे शहर में भ्रमण करेगी।
अनिल कुमार सिंह, प्रदूषण क्षेत्रीय जिलाधिकारी
स्वास्थ्य विभाग आज जारी करेगा एडवाइजरी
नोएडा। दिवाली के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग आज एडवाइजरी जारी करेगा। जिसके तहत टोल फ्री नंबर दिया जाएगा। इस नंबर पर फोन करने पर आपात स्थिति में टीम मौके पर पहुंचेगी। सीएमओ अनुराग भार्गव ने बताया कि जगह-जगह एंबुलेंस तैनात की जा रही है। जिसमें आंखों के डॉक्टर के साथ टीम मौजूद रहेगी। चूंकि प्रदूषण के चलते सबसे ज्यादा समस्या आंखों में होती है। एंबुलेंस के अंदर आम दिनों के मुकाबले अधिक दवाइयां रखी जाएंगी। ताकि इलाज के दौरान दवाइयां कम न पड़े। ब्यूरो