{"_id":"68cadeb0b484e264330ba51c","slug":"paving-the-way-for-ganga-water-supply-in-jaypees-societies-noida-news-c-1-gnd1002-3417686-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जेपी की सोसाइटियों में गंगाजल सप्लाई का मार्ग प्रशस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जेपी की सोसाइटियों में गंगाजल सप्लाई का मार्ग प्रशस्त
विज्ञापन
-परियोजना को देख रही सुरक्षा एजेंसी ने नोएडा प्राधिकरण में जमा की 60 करोड़ की बैंक गारंटी
माई सिटी रिपोर्टर,
नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे किनारे जेपी विशटाउन की 16 परियोजनाओं में गंगाजल देने का रास्ता साफ हो गया है। सोसाइटियों में फ्लैटों का निर्माण कर रही सुरक्षा ने नोएडा प्राधिकरण में बुधवार को 60 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी जमा कर दी है। कोर्ट के आदेश पर अब नोएडा प्राधिकरण को गंगाजल मुहैया कराना होगा। नोएडा प्राधिकरण को यह काम अगले दो सप्ताह में करने होंगे।
जेपी की अधूरी परियोजनाओं को पूरा करने के साथ देखरेख सुरक्षा एजेंसी के पास है। सेक्टर-128, 129, 131, 133, 134 और 151 में गंगाजल की कोई व्यवस्था नहीं है। इन सेक्टरों में एक लाख से अधिक लोग रह रहे हैं। लोगों का कहना है कि अभी तक खराब पानी की सप्लाई होने से काफी दिक्कतें हो रही हैं। सोसाइटी की तरफ से तैयार रिकॉर्ड के मुताबिक अगले साल दिसंबर तक 35 मिलियन लीटर प्रति दिन-एमएलडी- गंगाजल की जरुरत होगी। इनमें सबसे ज्यादा सेक्टर-128 से 131 में रहने वाले लोगों के लिए 14 एमएलडी की जरुरत होगी। तत्काल 19 एमएलडी गंगाजल की जरुरत होगी। प्राधिकरण से इन सेक्टरों में 17 हजार 573 फ्लैट के लिए अधिभोग प्रमाण पत्र जारी किया जा चुका है। इनके अलावा 1643 फ्लैट के लिए अधिभोग प्रमाण पत्र देने की प्रक्रिया चल रही है। करीब 5 हजार फ्लैट जल्द बनकर तैयार हो जाएंगे। इनका काम अंतिम चरण में है। इस लिहाज से बड़ी आबादी को यहां गंगाजल मिलने से राहत मिलेगी।