फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   patwari arrested to wants bribe

50 हजार की रिश्वत लेते पटवारी को दबोचा

Wed, 24 Aug 2022 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
patwari arrested to wants bribe
तावडू। विजिलेंस टीम ने तावडू ग्वारका हल्का पटवारी को दाखिल खारिज रिपोर्ट चढ़ाने के नाम पर 50 हजार रुपये की रिश्वत के साथ रंगे हाथों काबू किया है। विजिलेंस टीम आरोपी पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। दाखिल खारिज के नाम पर रिश्वत लेने का 1 महीने के अंदर यह दूसरा मामला है। इससे पहले भी गत 18 जुलाई को भाजलाका हल्का पटवारी और उसके सहायक को भी विजिलेंस टीम ने 9 हजार रुपये की रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

विजिलेंस टीम नूंह के निरीक्षक जयपाल ने बताया की गांव तावडू निवासी मुकेश बंसल भूमि का दाखिल खारिज दर्ज चढ़वाने के लिए शमसुद्दीन पटवारी के पास चक्कर काट रहा था, लेकिन पटवारी दाखिल खारिज चढ़ाने की एवज में 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा था। परेशान होकर पीड़ित ने इसकी शिकायत विजिलेंस ब्यूरो टीम को दी। शिकायत मिलने के बाद नूंह की विजिलेंस टीम ने अपना जाल बिछाते हुए बुधवार को पीड़ित शिकायतकर्ता को रिश्वत के रूप में दिए जाने वाले नोटों में रंग लगाकर दिए। पीड़ित ने शहर के बावला चौक पर स्थित अपने प्रतिष्ठान पर शमसुद्दीन पटवारी को 50 हजार रुपये थमा दिए। इसी दौरान विजिलेंस की टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी पटवारी को रंगे हाथ दबोच लिया। क्षेत्र के लोगों ने विजिलेंस टीम की इस कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए कहा कि राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। जिस पर लगाम लगाना जरूरी है। ताकि भ्रष्टाचारियों के खिलाफ एक साफ संदेश आमजन में पहुंचे। विजिलेंस टीम अधिकारियों की माने तो कुछ और विभागों में भ्रष्टाचार में संल्पित कर्मचारी व अधिकारी उनके रडार पर है। जिन पर कभी भी टीम जाल बिछाकर उन्हें धर दबोचा जा सकता है। बता दें कि इससे पहले गत 18 जुलाई को मोहम्मदपुर रोड पर स्थित एक दुकान में भाजलाका हल्का पटवारी और उसके सहायक को दाखिल खारिज चढ़ाने के नाम पर 9 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों दबोच था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed