फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Patience ran out; people opened the flyover and drove their vehicles across it.

Noida News: सब्र का बांध टूटा, फ्लाईओवर खोलकर लोगों ने दौड़ाए वाहन

Tue, 09 Jun 2026 08:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 08:32 PM IST
विज्ञापन
Patience ran out; people opened the flyover and drove their vehicles across it.
फोटो:------------
विज्ञापन

सब्र का बांध टूटा, फ्लाईओवर खोलकर लोगों ने दौड़ाए वाहन

-130 मीटर रोड पर तिलपता से मकौड़ा गोल चक्कर के बीच बन रहा है फ्लाईओवर
- 15 जून को शुरू होना था, डीएफसीसी ने कहा, अभी अधूरा है काम, बंद करेंगे
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। शहर के लोगों ने मंगलवार को 130 मीटर रोड पर बन रहे फ्लाईओवर की एक लेन को खोल दिया। शाम को तिलपता से मकौड़ा गोल चक्कर की तरफ आने वाली लेन पर वाहनों ने रफ्तार पकड़ी। हालांकि डीएफसीसी का कहना है कि अभी काम पूरा नहीं हुआ है। अंतिम चरण का काम चल रहा है। किसी ने जबरन खोला होगा। फ्लाईओवर को अभी बंद रखा जाएगा। वहीं फ्लाईओवर को शुरू करने की तारीख 15 जून तय की गई है।

डीएफसीसी का वेस्टर्न कॉरिडोर तिलपता चौक और मकौड़ा गोल चक्कर के बीच 130 मीटर रोड को पार कर रहा है। इस कारण 130 मीटर रोड पर तिलपता चौक और मकौड़ा गोल चक्कर के बीच 2 किमी लंबा फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। फरवरी, 2020 में फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। तब डीएफसीसी ने ग्रेटर नोएडा व ग्रेनो वेस्ट को जोड़ने वाली 130 मीटर रोड को बंद कर दिया गया। डीएफसीसी ने दिसंबर, 2020 तक काम पूरा होने का दावा किया था, लेकिन पूरा नहीं हो सका। अब निर्माण पूरा होने का दावा किया जा रहा है। 15 जून को फ्लाईओवर को खोलने की तैयारी चल रही है, लेकिन मंगलवार को वाहन लोगों ने तिलपता से मकौड़ा की तरफ जाने वाली लेन से स्वयं बेरियर हटाकर संचालन शुरू कर दिया है। दोपहर बाद सैकड़ों की संख्या में वाहन फ्लाईओवर से गुजरें। हालांकि डीएफसीसी के अफसरों का कहना है कि आधिकारिक रूप से फ्लाईओवर को शुरू नहीं किया गया है। ना ही एक लेन को खोला गया है। फ्लाईओवर पर फिनिशिंग का काम चल रहा है। अगर किसी ने बेरियर को हटाया है तो उसे बंद कराकर संचालन रोका जाएगा।
विज्ञापन

अंडरपास बन रहा परेशानी का कारण

फ्लाईओवर का निर्माण पूरा होने से पहले डीएफसीसी ने दोनों तरफ अंडरपास बनाए। उन्हीं से वाहनों को निकाला जा रहा है, लेकिन अब वो मुसीबत बन चुके है। सड़क टूटी पड़ी है। जबकि बारिश होने के साथ ही पानी भर जाता है। इस कारण वहां लंबा जाम लग जाता है। रोजाना बढ़ रही परेशानी के कारण लोगों ने मजबूर होकर स्वयं फ्लाईओवर को खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed