फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Passengers started making videos when the car fell into the drain asking for help

Noida News: मदद मांग रहे थे नाले में गिरी कार के सवार, वीडियो बनाने लगे राहगीर

Tue, 27 Jun 2023 01:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Passengers started making videos when the car fell into the drain asking for help
फोटो -
विज्ञापन

मदद मांगते रहे नाले में गिरी कार सवार, वीडियो बनाते रहे राहगीर
- सूरजपुर क्षेत्र में तिलपता के पास खुले नाले में गिरकर फंस गई थी कार, मासूम और महिला समेत पांच फंसे
- करीब 35 मिनट बाद पुलिस ने बाहर निकाला
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जौनपुर निवासी परिवार की कार सोमवार दोपहर तिलपता गांव के पास खुले नाले में गिर गई। दोपहर करीब 2 बजे हुए हादसे के बाद कार सवार महिला और मासूम समेत परिवार के पांच लोग शोर मचाकर और हार्न बजाकर मदद मांगने लगे। शोर सुनकर वहां से जा रहे कुछ राहगीर रुके। मगर मदद करने के बजाय नाले में गिरी कार का वीडियो बनाते रहे। करीब 35 मिनट तक परिवार नाले में गिरी कार में फंसा रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे परिवार के सदस्यों को नाले से बाहर निकाला। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को भी बाहर निकाला। हादसे में कार सवाल लोगों को हल्की चोट आईं हैं।

सूरजपुर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जौनपुर निवासी अमित परिवार के साथ औद्योगिक क्षेत्र में किसी से मिलने जा रहे थे। दोपहर करीब 2 बजे सूरजपुर क्षेत्र में तिलपता गांव के पास खुले नाले में उनकी कार गिरकर फंस गई। इससे अमित, परिवार का एक बच्चा, महिला समेत पांच लोग फंस गए। परिवार के लोग मदद मांगने के लिए शोर मचाने लगे। शोर सुनकर कुछ राहगीर मौके पर रुके लेकिन मदद के बजाय नाले में गिरी कार की वीडियो बनाने लगे। इस बीच किसी ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पास में ही चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह कार का गेट खोलकर घायलों को एक-एक कर कार से बाहर निकाला। इसके बाद क्रेन को मौके पर बुलाकर कार भी बाहर निकलवा दी। बताया गया है कि नाले पर बनी पुलिया काफी दिन पहले टूट गई थी। इसके बाद यहां पुलिया का निर्माण नहीं कराया गया। इसके बाद से ही लोग हादसे की आशंका जता रहे थे। अब, एक बार फिर लोगों ने खुले नाले पर पुलिया बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed