फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Passenger trains ran on the Eastern Corridor for the first time.

Noida News: पहली बार ईस्टर्न कॉरिडोर पर दौड़ीं यात्री ट्रेनें

Tue, 28 Oct 2025 08:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 08:07 PM IST
विज्ञापन
Passenger trains ran on the Eastern Corridor for the first time.
छठ पर्व खत्म होने के बाद लौटने वाले यात्रियों की भीड़ को देखकर कॉरिडोर का इस्तेमाल
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा।
डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर काॅरपोरेशन ऑफ इंडिया के ईस्टर्न कॉरिडोर (डीएफसीसीआईएल) पर मंगलवार को पहली बार यात्री ट्रेनों को उतारा गया जो बिहार से दिल्ली व अन्य स्थानों पर जाएंगी। छठ पर्व खत्म होने के बाद भीड़ को देखकर यह निर्णय लिया गया है। फिलहाल, तीन ट्रेनें बिहार से कॉरिडोर पर दादरी तक आएंगी और फिर दादरी में दिल्ली-हावड़ा मार्ग पर प्रवेश करेंगी। डीएफसीसी ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है।

दरअसल, रेलवे छठ स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है। छठ पर्व समाप्त हो चुका है तो बिहार व पूर्वी उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में लोग वापस दिल्ली-एनसीआर में आने को तैयार हैं। इसके लिए रेलवे ने छठ स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग के अधिक व्यस्त होने के कारण यात्री ट्रेनों को डीएफसीसी के ईस्टर्न कॉरिडोर पर चलाने का फैसला लिया गया है। देश में पहली बार कॉरिडोर पर यात्री ट्रेनें उतरी हैं। छह ट्रेनों का संचालन होगा लेकिन फिलहाल तीन का समय तय हुआ है। एक ट्रेन पटना के पाटलिपुत्र स्टेशन व दो ट्रेनें दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन से देर रात रवाना हुईं। अफसरों ने बताया कि तीनों ट्रेनों प्रयागराज तक दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर आएंगी और वहां से ईस्टर्न कॉरिडोर पर प्रवेश करेंगी। प्रयागराज से ट्रेनें कॉरिडोर पर ग्रेटर नोएडा के दादरी तक आएंगी और यहां फिर दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर प्रवेश करेंगी। यहां से ट्रेनें दिल्ली, राजस्थान तक जाएंगी।
विज्ञापन

यात्री ट्रेनों का रिकाॅर्ड तैयार करेगा डीएफसीसी
कॉरिडोर पर अब तक केवल मालगाड़ियां दौड़ रही थीं। पहली बार यात्री ट्रेनें दौड़ेंगी। ऐसे में डीएफसीसी इसका रिकॉर्ड तैयार करेगा। इसमें औसत गति से लेकर ट्रैक के झटके, सिग्नल प्रतिक्रिया और लोको प्रदर्शन के आंकड़े शामिल होंगे। इसके माध्यम से यात्री संचालन को परखा जाएगा। पता चलेगा कि यात्री ट्रेनों के लिए कॉरिडोर कितना सुरक्षित और उपयुक्त है। अगर परिणाम अच्छा रहा तो कॉरिडोर पर भविष्य में यात्री ट्रेनें दौड़ती दिखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
बिहार से कुछ ट्रेनें डीएफसीसी के ईस्टर्न कॉरिडोर पर आएंगी जो दादरी में दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर प्रवेश करेंगी। लोगों को समय से घर पहुंचाने के मकसद से ट्रेनों को कॉरिडोर से लाया जा रहा है। हालांकि, दादरी में इनका ठहराव नहीं है। - हेमंत कुमार, अधीक्षक, दादरी रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article