फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Passenger robbed taxi driver

Noida News: सवारी ने टैक्सी चालक से की लूटपाट

Fri, 12 Sep 2025 07:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 07:44 PM IST
विज्ञापन
Passenger robbed taxi driver
-द्वारका सेक्टर 23 इलाके की घटना, पुलिस ने बदमाश को इलाके से दबोचा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका सेक्टर 23 इलाके में एक ओला टैक्सी बुक कर उसके चालक से लूटपाट का मामला सामने आया है। पीड़ित गौरव के पास पैसा नहीं मिलने पर बदमाश उससे मोबाइल फोन लूटकर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोन के लोकेशन के जरिए बदमाश को घटनास्थल के आस पास से ही दबोच लिया। आरोपी की पहचान अक्षय के रूप में हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

जानकारी के मुताबिक गौरव कुमार श्याम विहार में रहता है और पेशे से ओला टैक्सी चालक है। द्वारका सेक्टर 23 थाने में दर्ज प्राथमिकी में उसने बताया कि 9 सितंबर को एक युवक ने उसकी टैक्सी को छावला कैंप आने के लिए बुक किया। 8.15 बजे रात कैंप के पास पहुंचने पर सवारी ने रास्ता टूटे होने की बात कहकर नाले के रास्ते चलने के लिए कहा। सुनसान स्थान पर आरोपी ने उसे टैक्सी रोकने के लिए कहा। वह काफी डर गया। उसने टैक्सी रोकने से मना कर दिया। इसपर आरोपी ने हैंड ब्रेक खींचकर कार रोकी और पैसे देने के लिए कहा। गौरव के पैसे नहीं हाेने की बात कहने पर आरोपी ने उसकी जेब से मोबाइल फोन निकाल लिया और कार से उतरकर अंधेरे में भाग गया। पीड़ित ने दूसरे मोबाइल से पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने गौरव से पूछताछ करने के बाद उसके फोन को लोकेशन पर लगाया। पुलिस ने लोकेशन के जरिए नाले वाले रोड पर बदमाश को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed