{"_id":"62f952dc0a210c1b725b2236","slug":"party-getting-maligned-at-the-behest-of-local-politician-dr-mahesh-sharma-noida-news-noi664954282","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थानीय राजनेता के इशारे पर बदनाम हो रही पार्टी-डॉ महेश शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थानीय राजनेता के इशारे पर बदनाम हो रही पार्टी-डॉ महेश शर्मा
विज्ञापन
नोएडा। कथित भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी मामले में पुलिस आयुक्त पर अभद्र टिप्पणी कर विवादों में फंसे सांसद डॉ. महेश शर्मा ने क्षेत्रवासियों के नाम स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि एक स्थानीय राजनेता व अधिकारी के संरक्षण में चल रहे लोकल यूट्यूब चैनल के जरिए कुछ लोग पार्टी को बदनाम कर रहे हैं। प्रदेश की कानून व्यवस्था पर प्रश्न उठा रहे हैं। इस मामले की जांच होनी चाहिए।
सांसद डॉ. महेश शर्मा के खिलाफ तीन अलग-अलग संगठनों द्वारा रिपोर्ट दर्ज करने की मांग को लेकर पुलिस महानिदेशक और फेज-दो थाना पुलिस को भेजे गए पत्रों को सांसद ने एक स्थानीय राजनेता का षड़यंत्र बताया। उन्होंने कहा कि श्रीकांत त्यागी के परिवार के साथ मेरी पूरी सहानुभूति है। त्यागी समाज हमेशा से मेरा व भाजपा का समर्थक रहा है। मैंने एक भी शब्द त्यागी समाज के खिलाफ नहीं बोला है। उन्होंने कहा कि सात अगस्त की रात करीब 9 बजे मैं एक पारिवारिक कार्यक्रम में था। मुझे कई फोन आए कि ओमैक्स सोसाइटी में करीब 15 लोग घुस आए हैं और बदतमीजी कर रहे हैं। पुलिस नहीं है। मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने फोन कर बताया कि सोसाइटी में पीड़ित महिला उनकी रिश्तेदार है। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों से बात की तब पुलिस मौके पर पहुंची।
दो संगठनों ने उठाई मामला दर्ज करने की मांग
राजपूत उत्थान सभा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष धीरज ठाकुर की तरफ से फेज-दो थाना प्रभारी के नाम पत्र जारी कर सांसद डॉ. महेश शर्मा के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग उठाई गई है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सोम ने बताया कि मांग पत्र फर्जी नहीं है। पत्र की लिखावट व भाषा शैली एक होना महज इत्तेफाक हो सकता है। अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के जिलाध्यक्ष श्याम सिंह भाटी की तरफ से डीजीपी को पत्र लिखकर सांसद के खिलाफ मामला दर्ज कराने की मांग उठाई गई है। उन्होंने बताया कि पत्नी के हाथ से पत्र लिखवाया है।
विज्ञापन
सांसद के खिलाफ संगठन ने नहीं लिखा कोई पत्र-भानुप्रताप सिंह
सांसद के खिलाफ केस दर्ज कराने की मांग भारतीय किसान यूनियन (भानु) के लेटर पैड पर की गई है। इस मामले में राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने कहा कि सांसद के खिलाफ संगठन की तरफ से कोई पत्र नहीं लिखा गया है। उनके लेटर पैड का गलत प्रयोग किया गया है।
15 से अधिक ठिकानों पर दबिश, नहीं पकड़े गए हंगामा करने वाले गुर्गे
नोएडा। कथित भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी के समर्थन में ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में घुसकर हंगामा करने वाले चार गुर्गे घटना के एक हफ्ते बाद भी फरार हैं। पुलिस की टीम ने 15 से अधिक ठिकानों पर दबिश दी लेकिन गुर्गे पकड़ में नहीं आए। मामले में शहरवासी पुलिस पर सवाल उठाने लगे हैं।
सात अगस्त को श्रीकांत के समर्थन में ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में दस से अधिक गुर्गे दाखिल हो गए थे। उन्होंने वहां हंगामा कर दिया था। सोसाइटी में करीब चार घंटे तक अफरातफरी की स्थिति बन गई थी। इस मामले में सोसाइटी के लोगों ने श्रीकांत के छह गुर्गों को मौके से ही दबोच लिया था। मौके से चार लोग फरार हो गए थे। चारों की गिरफ्तारी के लिए रविवार को पुलिस की तीन टीमों ने गाजियाबाद ,हापुड़ ,दिल्ली, नोएडा सहित करीब 15 ठिकानों पर दबिश दी। नोएडा सेंट्रल जोन के डीसीपी राजेश एस ने बताया कि पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर त्यागी समाज की तरफ से गेझा गांव में 21 अगस्त को महापंचायत के ऐलान के बाद पुलिस सतर्क हो गई है और गेझा गांव और ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। महापंचायत में 20 से अधिक जिलों से त्यागी समाज के लोगों के पहुंचने का दावा किया गया है। शनिवार को भी समाज के लोगों ने गेझा गांव स्थित शनि मंदिर के बाहर और सेक्टर-108 स्थित पुलिस कमिश्नर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया था। इसमें गिरफ्तार किए गए छह युवकों को रिहा करने की मांग की गई थी। साथ ही सभी छह युवकों पर लगाई गई गंभीर धाराओं को हटाने की भी मांग की गई थी।
ठाकुर समाज ने किया पुलिस आयुक्त का समर्थन और सांसद का विरोध
ग्रेटर नोएडा। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ. महेश शर्मा द्वारा रविवार को पत्र जारी कर दिए गए स्पष्टीकरण के बाद एक नया मोड़ आ गया है। अब राजपूत उत्थान सभा के प्रदेश अध्यक्ष धीरज सिंह ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा है कि जो पत्र उनके द्वारा जारी किए गए थे वह उनके ही निर्देश पर संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने लिखा है और उसे उनकी सहमति लेने के बाद ही लिखा गया था। वीडियो में प्रदेश अध्यक्ष ने एक बार फिर पुलिस आयुक्त को अभद्र शब्दों का प्रयोग करने को लेकर सांसद डॉ महेश शर्मा की निंदा की है। साथ ही पुलिस-प्रशासन से उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है। श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी के दौरान का एक वीडियो सामने आया था। जिसमें राजपूत उत्थान सभा, वीर गुर्जर महासभा, जाट महासंघ आदि ने पत्र भेजकर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। रविवार को डॉ. महेश शर्मा ने तीनों पत्रों को एक ही व्यक्ति द्वारा लिखने का दावा करते हुए बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग उनकी बातों को तोड़मरोड़ कर पेश कर रहे हैं। जबकि उन्होंने न तो किसी समाज और न ही किसी पुलिस अधिकारी के खिलाफ कोई अभद्र भाषा का प्रयोग किया है।